क्लास में पढ़ाते-पढ़ाते टीचर करने लगा डरा देने वाली हरकतें... वीडियो देख लोग बोले- ये भूत...
AajTak
सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, यह कहा नहीं जा सकता. रोज नए-नए वीडियो सामने आते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं. कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है, जबकि कुछ जानबूझकर वायरल होने के लिए बनाए जाते हैं. इसी कड़ी में एक टीचर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्लास के दौरान अजीबोगरीब हरकतें करते हुए नजर आता है.

क्लासरूम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक टीचर की अजीब हरकतें देखने को मिल रही हैं. बच्चों को पढ़ाते-पढ़ाते टीचर अचानक अजीब तरह से बिहैव करने लगता है. सोशल मीडिया पर लोग टीचर को देख कर कह रहे हैं क्या टीचर पर भूत सवार हो गया है.
देखें वीडियो
वायरल वीडियो में दिखता है कि क्लासरूम में एक टीचर पहले सामान्य रूप से पढ़ा रहा होता है.ब्लैकबोर्ड पर फिजिक्स के थ्योरम लिखे हुए नजर आते हैं. तभी अचानक टीचर अजीब सी आवाजें निकालने लगता है और फिर अपने शरीर को अजीब तरीके से मोड़ने लगता है. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि टीचर ऐसा क्यों कर रहा है. वीडियो में यह भी साफ नहीं है कि यह घटना कहां और कब की है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लोगों का ध्यान जरूर खींचा है.
सोशल मीडिया पर क्या आया रिएक्शन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. किसी का कहना शायद टीचर बच्चों को कुछ समझाने की कोशिश कर रहा है. किसी ने अलग एंगल देकर वीडियो वायरल कर दिया. वहीं कुछ इस वीडियो को देखकर कह रहे हैं टीचर ने बच्चों को पढ़ाने की नई स्टाइल विकसित की है. किसी ने मजाकिया ढंग में कहा- शायद टीचर को 'भूत' चढ़ गया है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.