
क्रॉप टॉप-रिप्ड जींस में Nikki Tamboli का दिखा बोल्ड लुक, यूजर्स बोले- उर्फी जावेद को कॉपी कर रहीं
AajTak
नए लुक में निक्की तंबोली ब्लैक रिप्ड जींस और बोल्ड क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं. न्यूड ग्लॉसी मेकअप और ओपन सॉफ्ट कर्ली हेयर स्टाइल में निक्की अपने इस अंदाज में भी काफी गॉर्जियस लग रही हैं. लेकिन निक्की के इस लुक को देखकर फैंस को उर्फी जावेद की याद आ गई है.
बिग बॉस 14 के बाद से निक्की तंबोली पॉपुलैरिटी के मामले में बड़े-बड़े स्टार्स को टक्कर दे रही हैं. शो ने निक्की के करियर को कामयाबी की एक ऊंची उड़ान दी है. निक्की बिग बॉस 14 की सबसे स्टाइलिश और फैशनेबल कंटेस्टेंट्स थीं और शो के बाद भी वो अपने बोल्ड फैशन सेंस से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं.
More Related News













