
क्यों इस देश की महिला सैनिकों को पहनने पड़ते हैं पुरुषों के अंडरवियर
AajTak
स्विट्जरलैंड की सेना में एक बेहद अजीबोगरीब व्यवस्था अब तक चलती आई है. स्विस आर्मी की मौजूदा व्यवस्था के हिसाब से पुरूषों के साथ ही महिलाओं को भी जेंट्स अंडरवियर ही पहनने पड़ते हैं. हालांकि अब ये व्यवस्था बदलने जा रही है.
स्विट्जरलैंड की सेना में एक बेहद अजीबोगरीब व्यवस्था अब तक चलती आई है. स्विस आर्मी की मौजूदा व्यवस्था के हिसाब से पुरूषों के साथ ही महिलाओं को भी जेंट्स अंडरवियर ही पहनने पड़ते थे. हालांकि अब ये व्यवस्था बदलने जा रही है. लोकल मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, इससे महिलाओं की सेना में भागीदारी काफी बढ़ सकती है. स्विस आर्मी के प्रवक्ता काज गनर सिएवर्ट ने स्विस न्यूज वेबसाइट वाटसन के साथ बातचीत में कहा मिलिट्री द्वारा उपलब्ध होने वाले कपड़े और कुछ चीजें पूरी तरह से बीते दौर की बात हो चुकी हैं. ये आउटडेटेड हैं और हमें मॉर्डन दौर के हिसाब से बदलाव की जरूरत है. उन्होंने कहा कि इससे पहले आर्मी की यूनिफॉर्म और उपकरण महिला सैनिकों की सुविधाओं के हिसाब से नहीं होते थे और हमने इस मामले में कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. सिएवर्ट ने कहा कि महिलाओं के लिए गर्मियों में शॉर्ट अंडरवियर और सर्दियों के लिए लॉन्ग अंडरवियर की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा कॉम्बेट क्लोदिंग, प्रोटेक्टिव वेस्ट और बैकपेक को भी बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारा पूरा फोकस फिट और फंक्शनल यूनिफॉर्म पर होगा.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












