
क्योंकि अतीत से जुड़ा है भविष्य...मंदिर-मस्जिद विवादों पर RSS से निकल रही दो तरह की आवाज |Opinion
AajTak
आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने संभल मस्जिद विवाद पर अपनी लेटेस्ट कवर स्टोरी पब्लिश की है, जिसमें कहा गया है कि विवादित स्थलों और संरचनाओं का वास्तविक इतिहास जानना जरूरी है.
पिछले कुछ समय से देश में हर मस्जिद के नीचे मंदिर खोजने के मामले तेजी से बढ़े हैं. इस कारण देश के कई शहरों में मंदिर-मस्जिद विवाद बहुत तेजी से बढ़ा है. अदालतों में ऐसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिसमें इतिहास का हवाला देकर किसी मस्जिद के सर्वे की रिक्वेस्ट की जा रही है. विशेषकर उत्तर प्रदेश में संभल के जामा मस्जिद और अजमेस की दरगाह के विवाद में आने के बाद देश में नए सिरे से मंदिर-मस्जिद विवाद पर बहस शुरू हुई है. देश में मस्जिदों के सर्वे की मांग के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा था कि ऐसे मुद्दों को उठाना अस्वीकार्य है. लेकिन अब आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गेनाइजर की राय भागवत से बिल्कुल अलग नजर आ रही है.
आरएसएस के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने संभल मस्जिद विवाद पर अपनी लेटेस्ट कवर स्टोरी पब्लिश की है, जिसमें कहा गया है कि विवादित स्थलों और संरचनाओं का वास्तविक इतिहास जानना जरूरी है. पत्रिका में कहा गया है कि जिन धार्मिक स्थलों पर आक्रमण किया गया या ध्वस्त किया गया, उनकी सच्चाई जानना सिविलाईजेशनल जस्टिस हासिल करने जैसा है. पर यह गौर करने लायक है कि कवर स्टोरी और संपादकीय ने मंदिर-मस्जिद विवादों पर भागवत के सावधानीपूर्वक बयान से दूरी बनाए रखी है और यह तर्क दिया है कि धार्मिक स्थलों के ऐतिहासिक सच को जानने की मांग आवश्यक है.
1-मुस्लिम समुदाय सच्चाई को स्वीकार करे
आरएसएस के मुखपत्र में कहा गया कि जिन धार्मिक स्थलों पर हमला किया गया या जिन्हें ध्वस्त किया गया, उनकी सच्चाई जानना जरूरी है. सिविलाईजेशनल जस्टिस के लिए और सभी समुदायों के बीच शांति और सौहार्द का प्रचार करने के लिए इतिहास की समझ होना जरूरी है.
संपादकीय में जोर दिया गया है कि इस तरह की शांति और सौहार्द तभी प्राप्त किया जा सकता है जब मुस्लिम समुदाय सच्चाई को स्वीकार करे. इस बात को समझाने का प्रयास किया गया है कि इसे नकारना अलगाववाद को प्रोत्साहित करने जैसा है. संपादकीय में कहा गया है कि केवल इसलिए न्याय और सच्चाई जानने के अधिकार को नकारना कि कुछ औपनिवेशिक मानसिकता वाले अभिजात्य और छद्म बुद्धिजीवी घटिया धर्मनिरपेक्षता का पालन करना चाहते हैं, यह कट्टरवाद, अलगाववाद और शत्रुता को प्रोत्साहित करने वाला होगा.
पत्रिका की कवर स्टोरी के हिस्से के रूप में आदित्य कश्यप द्वारा लिखित लेख हीलिंग द हिस्टोरिकल वूंड्स में कहा गया है क ऐतिहासिक गलतियों को स्वीकार करना अन्याय को मान्यता देने की नींव तैयार करता है, जो संवाद और उपचार के लिए आधार बनाता है. यह पारदर्शिता के माध्यम से समुदायों के बीच आपसी सम्मान और समझ को भी बढ़ावा देता है... हालांकि सत्य को उजागर करने और स्वीकार करने की यात्रा जटिल और अक्सर कठिनाइयों से भरी हो सकती है, लेकिन इसमें ऐतिहासिक घावों को भरने और सभ्यता को न्याय प्रदान करने की क्षमता है. सत्य और सुलह के संतुलन से, हम अतीत का सम्मान करते हैं और एक सामंजस्यपूर्ण भविष्य की नींव रखते हैं ...क्योंकि अतीत से ही भविष्य का जन्म होता है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



