
क्या Aryan से मिलने NCB दफ्तर पहुंचे थे Shahrukh Khan? वायरल हो रहा ये FAKE वीडियो
AajTak
वीडियो में शाहरुख खान की तरह दिखने वाला एक शख्स ऑल ब्लैक आउटफिट में है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वो शख्स एक लड़के को गले लगाता है. जो भी ये वीडियो देख रहा है यही समझ बैठा है कि वीडियो में किंग खान अपने बेटे आर्यन से गले मिल रहे हैं.
शाहरुख खान के बेटे आर्यन ड्रग्स केस में ऐसे फंसे कि पिछले 7 दिनों से वो एनसीबी की पूछताछ का सामना कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर आर्यन खान की रिहाई ट्रेंड कर रही है. वहीं खान परिवार भी आर्यन को लेकर तनाव में है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. कहा जा रहा है कि इस वीडियो में शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन को एनसीबी कोर्ट के बाहर गले मिल रहे हैं. SRK met with Aryan Khan . #SRK #AryanKhan #ReleaseAryanKhan pic.twitter.com/A6yv0EnsDG

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












