
क्या 2024 में लगाएंगे जीत की हैट्रिक? पीएम मोदी बोले- देश में कोई नहीं चाहता मिली-जुली सरकार
AajTak
क्या पिछले 10 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी पिछले दो चुनावों की तरह एक बार फिर धमाकेदार जीत दर्ज कर अपनी हैट्रिक पूरी करेगी या फिर कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देश की जनता मिलीजुली सरकारों को देख चुकी है, इसलिए स्वाभाविक रूप से उसकी पसंद बीजेपी ही है.
साल 2023 की विदाई की घड़ी आ गई है और नए साल यानी 2024 में देश की जनता के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि अगले पांच साल के लिए वो सरकार की कमान किसके हाथ में देगी. क्या पिछले 10 साल से सत्ता में काबिज बीजेपी पिछले दो चुनावों की तरह एक बार फिर धमाकेदार जीत दर्ज कर अपनी हैट्रिक पूरी करेगी या फिर कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और फिर से देश में मिली जुटी सरकारों का दौर लौटेगा? इंडिया टुडे ग्रुप के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देश की जनता मिलीजुली सरकारों को देख चुकी है, इसलिए स्वाभाविक रूप से उसकी पसंद बीजेपी ही है.
इंडिया टुडे ग्रुप के एडिटर-इन-चीफ तथा चेयरपर्सन अरुण पुरी, वाइस-चेयरपर्सन कली पुरी और ग्रुप एडिटोरियल डायरेक्टर राज चेंगप्पा से खास बातचीत में पीएम मोदी ने कहा, जहां तक 2024 की बात है तो मेरे हाथ में तो बस यही है कि लोगों की सेवा में अपना सब कुछ लगा दूं. मैं पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता से यह करने का प्रयास कर रहा हूं. लेकिन आज लोगों, विशेषज्ञों, जनमत बनाने वालों और मीडिया के मित्रों के बीच भी आम राय है कि हमारे देश को मिली-जुली सरकार की जरूरत नहीं है.
पीएम मोदी ने कहा कि मिली-जुली सरकारों से उत्पन्न अस्थिरता के कारण हमने 30 वर्ष गंवा दिए. लोग मिली-जुली सरकारों के युग में सुशासन का अभाव, तुष्टीकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार देख चुके हैं. इसका परिणाम यह हुआ कि लोग आशावाद और आत्मविश्वास से हाथ धो बैठे और दुनिया में भारत की छवि खराब हुई. इसलिए स्वाभाविक रूप से लोगों की पसंद भाजपा है.
पीएम मोदी 22 वर्षों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में प्रमुख नेतृत्व पदों पर हैं. इस दौरान प्रमुख सबक क्या रहे और उनकी सफलता के मंत्र क्या हैं? इस सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरी सफलताएं और मेरे प्रयास दोनों सार्वजनिक दायरे में सबके सामने हैं. लोग मेरे आचरण और कामकाज के गवाह हैं और मीडिया के मित्र सफलता के मंत्र के अपने निष्कर्ष निकालने के लिए स्वतंत्र हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि एक बात जिसका मैंने हमेशा पालन किया है वह है, सबसे पहले राष्ट्र. मैंने जो कुछ भी किया है, एक कार्यकर्ता के रूप में किया, चाहे मुख्यमंत्री के रूप में हो या प्रधानमंत्री के रूप में. मैंने हमेशा देश को सबसे आगे रखा है. मैंने जो भी निर्णय लिए, राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर लिए. अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने कठिन निर्णय कैसे लिए. मेरे लिए यह मुश्किल नहीं लगता क्योंकि मैं अपने सभी फैसले राष्ट्र को आगे रखकर लेता हूं.
पीएम मोदी से जब 2024 के लिए उनकी विश लिस्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो विश लिस्ट में विश्वास करे, बल्कि मैं अपनी वर्कलिस्ट में विश्वास करता हूं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








