
क्या होगा अगर सरयू रास्ता बदल दे? जानें कैसे हर आपदा से सुरक्षित रहेगा अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर
AajTak
बाकी नदियों की तरह सरयू नदी भी रास्ता बदलती रहती है. राम मंदिर की नींव बनाते हुए नीचे भुरभुरी रेत मिलने के बाद ही इसपर काम शुरू हो गया. लंबी-चौड़ी रिटेनिंग वॉल बनाई गई. साथ ही इमारत की नींव में एक इंच भी लोहे का इस्तेमाल नहीं हुआ. बढ़िया क्वालिटी का लोहा भी सौ सालों के भीतर कमजोर पड़ जाता है.
अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो चुकीं. राम लला की प्रतिमा के बारे में दावा किया जा रहा है कि ये हजारों सालों तक सुरक्षित रहेगी. लेकिन जिस मंदिर में लाखों-करोड़ों भक्त आने वाले हैं, उसकी सेफ्टी के क्या इंतजाम हैं? क्या होगा अगर साथ में बहती सरयू नदी ने कभी अपना रास्ता बदल लिया? जानिए, मंदिर निर्माण के दौरान इसके लिए क्या बंदोबस्त किया गया है.
कई फीट नीचे तक रेतीली जमीन
अयोध्या नगरी सरयू नदी के किनारे बसी हुई है. मंदिर बनाने की तैयारी के दौरान इंजीनियरों को जमीन से कई फीट नीचे तक भुरभुरी मिट्टी मिलती रही. ये अपने-आप में बड़ी समस्या थी क्योंकि इससे नींव ही कमजोर हो सकती थी. इसके अलावा एक डर ये भी था कि आगे चलकर कुछ सदियों या दशकों में नदी ने अपना रास्ता मोड़कर मंदिर की तरफ कर लिया तो क्या होगा.
इस डर की वजह भी है दरअसल सरयू ने पहले भी करीब 5 बार रास्ता बदला है. नदियों का रास्ता बदलना कोई अजूबी बात नहीं. लगभग सारी ही नदियां समय-समय पर अपना रास्ता बदलती रहती हैं. इसकी वजह किनारों पर या बीच में मौजूद बड़े पत्थर या किसी भी तरह का भारी जमाव होता है. कई बार रुकावट के चलते नदी कई धाराओं में बंट जाती है. भारत में कोसी नदी को सबसे ज्यादा बार अपना रास्ता बदलने के लिए जाना जाता है. अब तक रिकॉर्डेड साक्ष्य में ये 33 बार रूट बदल चुकी.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के जनरल सेक्रेटरी चंपत राय भी ISRO के हवाले से कह चुके कि अतीत में इस नदी ने करीब 5 बार अपना रूट बदला है. पैटर्न को देखते हुए हो सकता है आने वाले 5 सौ सालों में एक बार फिर ये हो जाए. ये विनाशकारी न हो, इसका ध्यान मंदिर बनाते हुए रखा गया.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



