
क्या है बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी जिसने पाकिस्तान के नाक में किया दम
AajTak
पाकिस्तान में एक बार फिर घात लगाकर चीनी नागरिकों पर हमला किया गया है. हमले के महज 24 घंटे के अंदर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इसकी जिम्मेदारी ले ली. बताया गया कि इस फिदायीन हमले को अंजाम देने वाली शैरी बलूच उर्फ ब्रम्श BLA की मजीद ब्रिगेड की हिस्सा थी. सवाल ये है कि आखिर क्या है ये मजीद ब्रिगेड, जिसने चीन और पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है. सैकड़ों सुरक्षाकर्मी और अरबों रुपये का खजाना खर्च कर देने के बाद भी दोनों देश इस ब्रिगेड पर काबू पाने में कामयाब क्यों नहीं हो पा रहे हैं? क्या यह ब्रिगेड पाकिस्तान के एक और विभाजन की वजह बनने जा रही है?

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











