
क्या है पाकिस्तान में लगने वाला luxury tax? जिसमें इमरान खान को मिला 14 लाख का नोटिस
AajTak
पाकिस्तान की सरकार अब इमरान खान को चौतरफा घेरने की रणनीति पर काम कर रही है. अब उन्हें टैक्स विभाग ने 14 लाख पाकिस्तानी रुपए का नोटिस भेजा है. इमरान पर आरोप है कि उन्होंने अपना पुराना घर तोड़कर नया बना लिया है. इसलिए उन्हें लग्जरी टैक्स चुकाना होगा.
प्रधानमंत्री की कुर्सी छिनी. गिरफ्तार भी होना पड़ा. आर्मी एक्ट लगने तक की नौबत आ गई, लेकिन इसके बाद भी पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं. पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने अब इमरान खान को 14 लाख पाकिस्तानी रुपए के लग्जरी टैक्स (luxury tax) का नोटिस भेज दिया है. यह नोटिस उन्हें लाहौर के जमान पार्क वाले घर के लिए भेजा गया है, जिसमें इमरान वर्तमान में रहते हैं.
दरअसल, टैक्स कलेक्शन अथॉरिटी ने इमरान से उनके घर का रिकॉर्ड मांगा था. रिकॉर्ड्स के आधार पर ही उन्हें अब लग्जरी टैक्स का नोटिस भेजा गया है. हालांकि, जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान अब तक हर साल अपना टैक्स समय से भरते आए हैं. लेकिन, अगर इस बार वह समय पर टैक्स नहीं भरते हैं तो उन्हें एक और नोटिस जारी किया जाएगा.
रिकॉर्ड्स के आधार पर बनी रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान ने अपने पुराने घर को तोड़कर उस जगह पर एक नया घर बनाया है. इस घर का मालिकाना हक इमरान के अलावा उनकी बहनों के पास भी है. इमरान से पहले पिछले महीने उनकी दिवंगत मां शौकत खानम को भी इस मामले में एक नोटिस जारी किया गया था. नोटिस में इमरान खान को बकाया टैक्स के रूप में 36 लाख रुपए का भुगतान करने के लिए कहा गया था. यह संपत्ति शौकत खानम के नाम पर थी, जिनका 1985 को निधन हो गया था.
लग्जरी घरों पर ले रहे एक्शन
पाकिस्तान सरकार के इस फैसले को बदले की कार्रवाई की तरह देखा जा रहा है. हालांकि, टैक्स विभाग के अधिकारी अदील अमजीद ने सियासी हस्तक्षेप से इनकार करते हुए कहा है कि हमने टैक्स ना चुकाने वाले 1,012 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्र वाले सभी लग्जरी घरों के खिलाफ एक्शन लेने का फैसला किया है. बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद इमरान खान को पिछले साल अप्रैल में सत्ता से बेदखल होना पड़ा था.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








