
क्या सुरक्षा वापस कर फरार हो गए आजम खान और अब्दुल्लाह आजम, तजीन फात्मा ने बताई सच्चाई
AajTak
आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम के सुरक्षा वापस कर फरार होने की अटकलों पर आजम खान की पत्नी ने सफाई दी है. डॉक्टर तजीन फात्मा ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि उनके पति और बेटे फरार नहीं हैं. आजम खान का दिल्ली में इलाज चल रहा है और बेटा उन्हीं की देखदेख में लगा हुआ है.
समाजवादी पार्टी के विधायक मोहम्मद आजम खान और बेटे अब्दुल्लाह आजम के सुरक्षा वापस कर फरार होने की अटकलें चल रही हैं. इस बीच पूर्व मंत्री की पत्नी और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर तजीन फात्मा ने इसे गलत बयानबाजी करार दिया है.
प्रेस नोट जारी कर उन्होंने कहा, "समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों के जरिए पता चला कि मेरे पति मोहम्मद आजम खान और बेटा अब्दुल्लाह आजम फरार हैं. उनके नाम का लुक आउट नोटिस जारी हो गया है. मैं यह बताना चाहती हूं कि मेरे पति मोहम्मद आजम खान की 09 सितंबर को एंजियोग्राफी हुई थी, जिसमें पता चला कि उनके दिल की नसें LAD-ostium 90% तक ब्लॉक हैं और बाकी नसों में भी ब्लॉकेज है."
तजीन फात्मा ने कहा, "इसके बाद 13 सितंबर को उनकी फिर एंजियोग्राफी हुई और स्टेंट लगाना पड़ा. इसके बाद उन्हें 15 सितंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया. इसके कुछ दिन बाद उन्हें अचानक बेचैनी और सीने में दर्द होने के कारण दोबारा सर गंगाराम अस्पताल (दिल्ली) में 22 सितंबर को भर्ती कराया गया. वह अभी भी गंगा राम अस्पताल में ही भर्ती हैं."
वहीं, बेटे को लेकर तजीन फात्मा ने कहा, "मेरा बेटा अब्दुल्लाह आजम अपने पिता की बीमारी की वजह से अस्पताल में ही है. मेरे पति इस समय गंभीर शारीरिक और मानसिक बीमारियों से ग्रसित हैं और किसी भी प्रकार का दबाव सहन करने की स्थिति में नहीं हैं. यदि किसी विवेचना में उनकी कोई जरूरत हुई, तो वह स्वस्थ होने के बाद उस में पूर्ण रूप से सहयोग देंगे."
तजीन ने कहा, "वह कानून का पालन करने वाले न्याय पसंद इंसान हैं. उनकी इन बीमारियों और अस्पताल में दाखिले की पूरी सूचना संबंधित कोर्ट को उपलब्ध करा दी गई है. यह पूरी तरह अफवाह है कि मोहम्मद आजम खान और अब्दुल्लाह आजम फरार हैं. उन्होंने सुरक्षा भी वापस नहीं की है और यह पूरी तरह गलत और निराधार खबर है."

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




