क्या विश्व के विनाश की तरफ बढ़ रहा है रूस-यूक्रेन युद्ध? देखें 10तक
AajTak
युद्ध के चौथे दिन ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आदेश जारी कर दिया था कि रूस का परमाणु युद्धक बेड़ा हाई अलर्ट पर रहे. युद्ध छेड़ने से पहले भी रूस की सेना ने परमाणु युद्धाभ्यास किया था. तब ये आंका गया कि रूस की तैयारी फुल स्केल वॉर छेड़ने की है. परमाणु हथियारों की होड़ में रूस से आगे कोई नहीं. उसके पास दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु आयुद्ध और हथियार हैं. यूक्रेन रूस के बीच छिड़ा युद्ध जैसे जैसे विनाशकारी होता जा रहा है वैसे वैसे अंदेशे भी लगने लगे हैं कि क्या दुनिया परमाणु महाविनाश की ओर बढ़ रही है? यूक्रेन की धरती 10 दिन से विध्वंस, विनाश देख रही है. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शायद ही शहर इस तरह छलनी हुए हों जैसे रूस यूक्रेन के युद्ध में हो रहे हैं. देखें 10तक.
एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के बीच के इलाके में सुबह करीब छह बजे हुई. रिपोर्ट में कहा गया है कि भूस्खलन के प्रभाव के कारण कई घर और श्रमिक शिविर ढह गए, जिसके मलबे के नीचे कम से कम 21 लोग दब गए. अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं और आठ लोग अभी भी लापता हैं.