
क्या यूक्रेन में तबाही रोक देंगे पुतिन? ट्रंप के 'पीस प्लान' पर आया रूसी राष्ट्रपति का पहला रिएक्शन
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की को अमेरिका-समर्थित पीस प्लान को पसंद करना होगा और अंत में मंजूरी भी देनी होगी. ट्रंप ने कहा कि बढ़ती मौतों, सर्दी और ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों के बीच युद्ध खत्म करने की तात्कालिकता बढ़ गई है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार (21 नवंबर) को कहा कि मॉस्को को यूक्रेन में शांति के लिए अमेरिका के प्रस्ताव मिल गए हैं और यह योजना संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आधार बन सकती है. पुतिन ने टीवी पर प्रसारित अपने संबोधन में वरिष्ठ अधिकारियों से कहा, 'मेरा मानना है कि इसे अंतिम शांतिपूर्ण समझौते के आधार के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है.'
हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना पर रूसी अधिकारियों के साथ अभी विस्तार से चर्चा नहीं हुई है. पुतिन के अनुसार, यूक्रेन इस योजना के खिलाफ है, लेकिन न तो कीव और न ही यूरोपीय देश इस वास्तविकता को समझ रहे हैं कि रूसी सेना यूक्रेन में आगे बढ़ रही है और यदि शांति नहीं हुई तो आगे भी बढ़ती रहेगी.
'जेलेंस्की को पसंद करना होगा पीस प्लान'
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की को रूस के आक्रमण को रोकने के लिए तैयार किए गए अमेरिका-समर्थित पीस प्लान (Peace Plan) को पसंद करना होगा और अंत में उसे मंजूरी भी देनी होगी.
'युद्ध तो पहले ही खत्म हो जाता लेकिन...'
ओवल ऑफिस में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर-इलेक्ट जोहरान ममदानी से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि वह इस युद्ध को इससे पहले खत्म करवा लेने की उम्मीद कर रहे थे, क्योंकि उनके रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ संबंध अच्छे हैं, लेकिन 'इसके लिए दोनों पक्षों की सहमति जरूरी होती है.'

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











