
क्या भारत रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है? जानिए विदेश मंत्रालय का जवाब
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग के 22वें दिन जैसे लड़ाई एक फैसले के मोर्चे तक आ पहुंची है. रूस वापस कदम खींचने को राजी नहीं तो यूक्रेन का तमाम हार के बाद भी सरेंडर का कोई इरादा नहीं मालूम पड़ता है.
रूस-यूक्रेन के बीच आज युद्ध का 22वां दिन है. यूक्रेन से हर दिन आने वाली तस्वीरें भयावह हैं. बता दें कि यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ने के बाद से ही रूस को अमेरिका और पश्चिमी देशों के कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है. स्विफ्ट से बाहर करने और कई बैंकों पर प्रतिबंध लगाने के बाद अमेरिका ने बीते दिनों रूसी तेल और गैस को बैन करने के संकेत दिए. इसके बाद रूस ने सोमवार को इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और यूरोप को गैस सप्लाई रोकने की धमकी दी. इसके साथ ही रूस ने पश्चिमी देशों को चेताया कि वह क्रूड ऑयल (Crude Oil) को 300 डॉलर प्रति बैरल के भी पार पहुंचा सकता है.कच्चा तेल खरीद पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?
गुरुवार को भारत के विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस वार्ता की. जिसमें मंत्रालय ने रूस से कच्चा तेल खरीद पर बयान दिया. विदेश मंत्रालय की ओर से प्रेस वार्ता में मौजूद अरिंदम बागची से जब पूछा गया कि क्या भारत रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है? इस पर उन्होंने जवाब में कहा कि भारत अपनी अधिकांश तेल आवश्यकताओं का आयात करता है. उन्होंने कहा कि हमें नहीं लगता कि रूस एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता रहा है. इसलिए, हम अपनी तेल आवश्यकताओं के आयात की स्थिति के कारण ग्लोबल मार्केट में सभी संभावनाएं तलाश रहे हैं.
वहीं हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक को OIC (Organisation of Islamic Cooperation) आमंत्रण पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि OIC अन्य महत्वपूर्ण विकास गतिविधियों पर ध्यान देने की जगह एक व्यक्ति के राजनीतिक एजेंडे द्वारा निर्देशित है.
उन्होंने कहा कि भारत सरकार इस तरह की कार्रवाइयों निंदा करता है, जिसका उद्देश्य सीधे तौर पर भारत की एकता को संप्रभुता का उल्लंघन करना है.जंग से पुतिन को भी हो सकता है नुकसान दूसरी तरफ युद्ध को लेकर एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अगर ये जंग और ज्यादा दिन चलती है तो इसका नुकसान पुतिन को भी हो सकता है क्योंकि उनके संसाधन कम पड़ेंगे तो मदद करने के नाम पर उनके लिए शायद सिर्फ चीन ही आगे आएगा,और चीन से मदद लेने पर दुनिया के सामने पुतिन की छवि धूमिल हो सकती है. ऐसे में यूक्रेन अगर संकट में है तो पुतिन भी चारों ओर बड़ी चुनौतियों से घिरे हुए हैं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



