
क्या बग्गा आतंकी हैं? गिरफ्तारी पर भड़की BJP, AAP बोली- अपना काम कर रही पंजाब पुलिस
AajTak
तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जो भी केजरीवाल से सवाल पूछता है, उन्हें पंजाब पुलिस का नोटिस पहुंच जाता है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाती है. पंजाब पुलिस ने उनके पिता के साथ बदसलूकी की और बिना पगड़ी के बग्गा को लेकर गई. केजरीवाल राजनीति को बदलने आए थे और राजनीति ने उनको बदल दिया. पंजाब पुलिस के पास अब केजरीवाल के हथियार के रूप में काम कर रही है.
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा (Tajinder Bagga) की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) आमने-सामने आ गई है. दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने AAP पर तंज कसते हुए कहा कि कहावत है "किसी को शक्ति दो और उनका असली चेहरा सामने आ जाएगा." दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का असली चेहरा आज सामने आ गया है. वहीं, आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि तेजिंदर बग्गा का ट्विटर अकाउंट अभद्र भाषा के लिए जाना जाता है. वे अपने बयानों के जरिए समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करते हैं.
दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता और नेता आम आदमी पार्टी के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे. उन्होंने कहा कि हम दिल्ली और देश की जनता को ये बताने के लिए सड़कों पर उतरेंगे कि आम आदमी पार्टी किस तरह से पुलिस का ग़लत इस्तेमाल करती है. गुप्ता ने कहा कि बग्गा के पिताजी के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया, ये केजरीवाल का तुगलकी फरमान है. उन्होंने ये भी कहा कि बग्गा को गिरफ़्तार किया गया हैं वो कानून के खिलाफ है. आदेश गुप्ता ने कहा कि अगर सरकार से सवाल पूछना जुर्म है तो बीजेपी का कार्यकर्ता ये जुर्म हजार बार करेगा.
तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा ने कहा कि पंजाब पुलिस ने तेजिंदर को अवैध रूप से हिरासत में लिया है. साथ ही तेजिंदर के पिता के साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई है. उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने शिकायत के बाद अपहरण का मामला दर्ज किया है.
तेजिंदर बग्गा से जुड़ी LIVE अपडेट्स यहां पढ़ें...
नुपूर ने कहा कि यह गिरफ्तारी अवैध इसलिए है क्योंकि अंतरराज्यीय मामले में गिरफ्तारी प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए था. साथ ही स्थानीय अधिकार क्षेत्र वाले पुलिस से भी संपर्क किया जाना चाहिए था और फिर उनके सहयोग से गिरफ्तारी की जानी चाहिए थी.
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करने से पहले स्थानीय जनकपुरी पुलिस स्टेशन में कोई सूचना नहीं दी गई. सुबह 5 बजे 40-50 पुलिसकर्मी तेजिंदर के घर पहुंचे. इस दौरान तेजिंदर के पिता ने पूछताछ की और वीडियो बनाने लगे तो पंजाब पुलिस के जवानों ने उनके चेहरे पर घूंसा मारा और फोन छीन लिया.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.



