
क्या गुड्डू मुस्लिम ही बना अतीक अहमद के पाताल लोक का गद्दार? 4 बातें कर रहीं इशारा
AajTak
अतीक अहमद का माफिया राज भरभरा कर गिर चुका है. इस खंडहर में कुछ बचा है तो वो हैं सिर्फ सवाल. ये सवाल अतीक अहमद के आसपस रहने वाले हर शख्स के लिए उठ रहे हैं. जैसे कि शाइस्ता (उसकी बीवी) कहां है? गुड्डू मुस्लिम कहां है? मोहम्मद मुस्लिम की क्या भूमिका है और आखिर में वो तीनों शख्स असल में कौन हैं जो अचानक ही अतीक अहमद की कहानी में हत्यारे बन के आ गए हैं.
अतीक अहमद अब अतीत बन चुका है. उसके साथ हमेशा हमसाया बना रहा उसका भाई अशरफ साथ में ही कब्र में दफन हो चुका है. इसी के साथ भरभरा कर गिर चुका है, माफियागिरी और दहशतगर्दी का वो साम्राज्य जिसे अतीक अहमद ने अपने कुनबे के साथ 41 सालों में खड़ा किया था. जिस साम्राज्य की दीवारों में न जाने कितनों की चीखें, गम और गुस्सा गुम हो गए थे तो जिसकी ईंटों में न जाने कितने निर्दोषों का खून गारे में मिलावट के लिए इस्तेमाल हुआ था. महज डेढ़ महीने में एक एनकाउंटर, दोहरे हत्याकांड से माफिया का अंत हो गया. एक लाख पूत सवा लाख नाती... वाली कहावत हमारे यहां रावण के लिए कही जाती रही है, लेकिन वर्तमान में ये अतीक अहमद के घमंड और उसके दुर्दांत अंत पर सटीक बैठ रही है.
माफिया साम्राज्य का खंडहर और बिखरे पड़े सवाल
जहां इस माफिया के साम्राज्या का मलबा गिरा है, उन खंडहरों के बीच कई सवाल, कई रहस्य बिखरे पड़े हैं. सवाल उठ रहे हैं कि इतने बड़े कुनबे और यार-दोस्तों, सहयोगियों वाले अतीक अहमद के साम्राज्य में कौन सच्चा था और कौन मौकापरस्त? किसने अतीक की बुलंदियों का फायदा उठाया और किसने मौका देखते ही पाला बदल लिया. जो कभी उसके दाएं-बाएं हाथ हुआ करते थे, उन्होंने वक्त के किस दौर में अतीक को अकेला छोड़ दिया. कुल मिलाकर सवाल उठ रहा है कि अतीक का साम्राज्य बचा भी या नहीं और अगर बचा है तो इसकी सत्ता की चाबी किसके पास है? कौन वफादार है और कौन गद्दार? सिलसिलेवार तरीके से इसमें तीन नाम हैं, शाइस्ता परवीन (जो अतीक की पत्नी है), गुड्डू मुस्लिम, जो साए की तरह साथ रहा है, और बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम. अतीक के जाने के बाद बचे हुए सवालों की कहानी, इन्हीं तीनों के इर्द-गिर्द घूम रही हैं.
जो अतीक के सहारे थे क्या वही बने दुश्मन?
अतीक ने जो अपना पाताललोक बसा रखा था, अब वहां कहानी बदली हुई लगती है. ऐसा लगता है कि जो कभी अतीक के सहारे थे, वक्त पलटते ही वही उसके दुश्मन बन गए. अपने पाताल लोक का पहला किरदार खुद अतीक ही है, अतीक अहमद जिसे न कभी जेल जाने से डर लगा और न ही अपराध करते हुए मौत का डर लगा. वह मंच से कहा करता था, हम ऐसा माहौल पैदा करेंगे कि आपको इंसाफ मिलेगा. उस इंसाफ को दिलाने में मुकदमा जेल जो भी हो जाए, निपट लेंगे, कभी इसका परवाह नहीं किया . ये कहने वाला अतीक अब दुनिया में नहीं है और इस तरह उसके पाताल लोक का पहला किरदार पाताल में ही समा चुका है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.


