
क्या केजरीवाल की गिरफ्तारी कांग्रेस के लिए जमीन वापस पाने का मौका हो सकती है?
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी आक्रामक है तो वहीं, कांग्रेस के लिए भी यह जमीन वापस पाने का मौका बताया है. जानिए कैसे?
देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और दिल्ली में राजनीति गर्म है. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी के एक्शन के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं विपक्षी इंडिया ब्लॉक के नेता भी इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं. इन सबके बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने भी आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हल्ला बोल दिया है.
बीजेपी को केजरीवाल के खिलाफ ईडी के एक्शन से आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार की पिच पर घेरने का मौका मिल गया है. कांग्रेस केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी नजर आ रही है लेकिन बीजेपी के नेता उसी के नेताओं के पुराने बयान दिखा रहे हैं जिसमें वह शराब घोटाले में दिल्ली के सीएम पर एक्शन की डिमांड कर रहे थे. बीजेपी भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेंस की बात करते हुए आक्रामक है. वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी को कांग्रेस के लिए भी जमीन वापस पाने का मौका भी बताया जा रहा है.
अब सवाल उठ रहे हैं कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, दोनों ही दल दिल्ली में गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं फिर एक सहयोगी की मुश्किल दूसरे के लिए मौका कैसे? कांग्रेस केजरीवाल के साथ खड़ी जरूर है लेकिन शराब घोटाले में बीजेपी के हमलों का केंद्र आम आदमी पार्टी ही है. सरकार आम आदमी पार्टी की है, मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी है तो सत्ताधारी और विपक्षी पार्टी की यह लड़ाई खोई जमीन वापस पाने की जुगत में जुटी कांग्रेस के लिए मौका हो सकता है. इसे आम आदमी पार्टी के उदय से पहले यानी 2013 के पहले और इसके बाद के चुनाव नतीजों से भी समझा जा सकता है.
AAP मजबूत होती गई, कांग्रेस कमजोर
केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं और 1998 से 2013 तक कांग्रेस की सरकार रही. आम आदमी पार्टी 2013 चुनाव में अपने सियासी उभार के बाद चुनाव दर चुनाव मजबूत होती गई और कांग्रेस का वोट शेयर गिरता ही चला गया. अपने पहले ही चुनाव में आम आदमी पार्टी 29.7 फीसदी वोट शेयर के साथ 28 सीटें जीतकर 31 सीटें जीतने वाली बीजेपी के बाद दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. कांग्रेस को 24.7 फीसदी वोट शेयर के साथ मात्र आठ सीटों से संतोष करना पड़ा. बीजेपी को 33.3 और बसपा को 5.4 फीसदी वोट मिले थे.
अब इससे ठीक पहले वाले यानि 2008 के दिल्ली चुनाव नतीजों की बात करें तो कांग्रेस को 40.3 फीसदी वोट शेयर के साथ 43, बीजेपी को 36.3 फीसदी वोट शेयर के साथ 23 सीटें मिली थीं. तब बहुजन समाज पार्टी (बसपा) दो सीटें जीत सकी थी लेकिन पार्टी को 14 फीसदी वोट मिले थे. लोक जनशक्ति पार्टी को 1.3 फीसदी वोट शेयर के साथ एक और 3.9 फीसदी वोट निर्दलीय उम्मीदवारों को भी मिले थे.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.



