
क्या किसी अंतरराष्ट्रीय षड़यंत्र के निशाने पर है भारत?
AajTak
एक शहर या एक राज्य में नहीं बल्कि शहर-शहर और कई राज्यों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जिस तरह मुस्लिम समुदाय नुपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़कों पर उतर आया वो ये साबित करता है कि मुसलमानों का देशव्यापी विरोध प्रदर्शन ऑर्गनाइज तरीके से किया गया. खासकर उत्तर प्रदेश में तो इसकी स्क्रिप्ट बेहद शातिर तरीके से लिखी गई जिसका खुलासा अब यूपी पुलिस की जांच में भी हो रहा है जिसने प्रयागराज में हिंसक प्रदर्शनों के पीछे शामिल आरोपियों की शिनाख्त भी कर ली है. तो क्या भारत किसी अंतरराष्ट्रीय षड़यंत्र के निशाने पर है? देखें इस वीडियो में.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












