क्या इजरायल-हमास जंग रुकवाने के करीब हैं ट्रंप? बोले- बहुत जल्द निकलेगा हल!
AajTak
अमेरिका ने 60 दिनों के संघर्षविराम की एक योजना का समर्थन किया है, जिसमें एक-एक करके बंधकों की रिहाई, इसरायली सैनिकों का गाजा के कुछ हिस्सों से पीछे हटना और संघर्ष को खत्म करने के लिए वार्ता शामिल है. ट्रंप के मिडिल ईस्ट मामलों के विशेष दूत, स्टीव विटकॉफ ने भी गाजा सीजफायर वार्ता को लेकर 'आशावादी' होने की बात कही है.
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इजरायल और हमास के बीच चल रही संघर्षविराम वार्ता जल्द सुलझ जाएगी. उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'हम बातचीत कर रहे हैं और उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक इसका हल निकल जाएगा.'
अमेरिका ने 60 दिनों के संघर्षविराम की एक योजना का समर्थन किया है, जिसमें एक-एक करके बंधकों की रिहाई, इसरायली सैनिकों का गाजा के कुछ हिस्सों से पीछे हटना और संघर्ष को खत्म करने के लिए वार्ता शामिल है. ट्रंप के मिडिल ईस्ट मामलों के विशेष दूत, स्टीव विटकॉफ ने भी गाजा सीजफायर वार्ता को लेकर 'आशावादी' होने की बात कही है.
यह भी पढ़ें: 'वो बातें अच्छी करते हैं लेकिन रात के अंधेरे में लोगों पर बम बरसाते हैं...', रूसी राष्ट्रपति पर भड़के ट्रंप
कतर के अधिकारियों से मिलेंगे ट्रंप के विशेष दूत
विटकॉफ ने न्यू जर्सी के टेटरबोरो में पत्रकारों से कहा कि वह फीफा क्लब वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान कतर के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करने वाले हैं. वार्ता की गति बेहद धीमी है. इजरायल और हमास के बीच इस बात पर असहमति है कि इजरायल की कितनी सेना को गाजा से पीछे हटना चाहिए.
मंजूर नहीं एक-दूसरे की शर्तें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.