
क्या इजरायल का ईरान पर हमला कम प्रभावी रहा? देखें रक्षा विशेषज्ञ ने क्या कहा
AajTak
ईरान ने इजरायल के हमलों का जवाब देने की धमकी दी है. रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल संजय मेस्टन (रिटायर्ड) ने कहा कि अमेरिका ने इस मामले में एस्कलेशन की विरोध किया है. इसके बावजूद, इजरायल और ईरान दोनों ने अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए नैरेटिव बिल्डिंग की कोशिश की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











