
क्या इच्छा है? तुम्हारा भी सिर तन से जुदा हो जाए! फिल्म काली की निर्माता को अयोध्या के महंत राजूदास की धमकी
AajTak
लीना मणिमेकलई (Leena Manimekalai) की फिल्म काली टोरंटो में 'अंडर द टेंट' प्रोजेक्ट का हिस्सा है. लीना ने सोशल मीडिया पर 2 जुलाई को इसका पोस्टर रिलीज किया था. पोस्टर सामने आने के बाद #ArrestLeenaManimekalai ट्रेंड कर रहा है.
काली फिल्म का पोस्टर वायरल होने के बाद चर्चा में आईं फिल्म मेकर लीना मणिमेकलई (Leena Manimekalai) को अयोध्या में स्थित हनुमानगढ़ी के महंत ने धमकी दी है. महंत ने फिल्म मेकर से कहा, 'क्या इच्छा है? तुम्हारा भी सिर तन से जुदा हो जाए! बता दें कि फिल्म के पोस्टर में मां काली के हाथ में सिगरेट और LGBT का झंडा देखकर अयोध्या के साथु-संतो में गहरा आक्रोश है.
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने मंगलवार को कहा कि जो दुस्साहस फिल्म मेकर ने किया है, वह क्षम्य है, उन्हें माफी भी मिल सकती है, लेकिन अगर यह फिल्म रिलीज हो गई तो हम वह स्थिति उत्पन्न कर देंगे कि कोई संभाल नहीं पाएगा.
महंत राजू दास ने कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति और हमारे हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाया जाना निंदनीय है. महंत ने गृहमंत्री से मांग की कि फिल्म मेकर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और फिल्म पर बैन लगाया जाए. अभी दिखाए गए पोस्टर में शक्ति स्वरूपा मां काली के मुख में सिगरेट सुलगाते दिखाया गया है.
नूपुर शर्मा की टिप्पणी का जिक्र करते हुए महंत ने कहा कि नूपुर ने सही कह दिया तो पूरे देश में आग लग गई. पूरे विश्व में भूचाल आ गया और सनातन धर्म संस्कृति का मजाक उड़ाया जा रहा है.
कनाडा में रहती हैं फिल्म मेकर
लीना कनाडा में रहती हैं और सालों से फिल्म बना रही हैं. उनकी ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म कनाडा में दिखाई जाएगी. लीना के मुताबिक, उनकी डॉक्यूमेंट्री फिल्म टोरंटो में 'अंडर द टेंट' प्रोजेक्ट का हिस्सा है. लीना ने सोशल मीडिया पर 2 जुलाई को इसका पोस्टर रिलीज किया था. पोस्टर सामने आने के बाद #ArrestLeenaManimekalai ट्रेंड कर रहा है. विवाद बढ़ने के बाद कनाडा में भारतीय उच्च आयोग ने भी आपत्ति दर्ज कराई है. भारतीय उच्च आयोग ने इस फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










