
'क्या आफत आई जो रात में स्टैंडिंग कमेटी चुनाव के आदेश दिए', मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल को घेरा
AajTak
दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली नगर निगम में लोकतंत्र की हत्या कर रही है. स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है.
दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव आज (26 सितंबर) होना था. लेकिन चुनाव टल गया था और सदन की बैठक 5 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दी गई थी. लेकिन एलजी वीके सक्सेना ने आज के चुनाव में हस्तक्षेप करते हुए निर्देश दिया कि स्थायी समिति का चुनाव आज ही होगा. एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार ने आज के चुनाव के संबंध में एलजी को पत्र लिखा है. वहीं इस मामले पर आम आदमी पार्टी कानूनी राय ले रही है. एलजी हाउस के सूत्रों के अनुसार स्थायी समिति सदस्य का चुनाव आज ही होगा. इसे लेकर कमिश्नर को निर्देश दिए गए हैं.
इस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली नगर निगम में लोकतंत्र की हत्या कर रही है. स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. मेयर ने 5 अक्टूबर तक के लिए स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव स्थगित कर दिए थे, लेकिन उपराज्यपाल ने आज रात में ही स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के आदेश दिए हैं, सिसोदिया ने पूछा कि क्या आफत आ गई कि रात में चुनाव के आदेश दिए गए हैं?
सिसोदिया ने कहा कि सभी पार्षद अपने अपने घर जा चुके हैं. सदन से AAP के पार्षद जा चुके हैं, कांग्रेस के पार्षद जा चुके है. सिर्फ भाजपा के पार्षद मौजूद है. यह संविधान और लोकतंत्र की हत्या है.
बता दें कि आज पार्षदों की तलाशी लेने के मुद्दे पर हुए हंगामे के बीच दिल्ली नगर निगम (MCD) सदन की कार्यवाही कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई थी, ये जांच की जा रही थी कि कोई मोबाइल फोन तो नहीं ले जा रहा है. जैसे ही मेयर शेली ओबेरॉय सदन में दाखिल हुईं, उन्होंने पार्षदों की सुरक्षा जांच पर चिंता जताई और दावा किया कि ऐसा पहली बार हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह अलोकतांत्रिक है और सदन के सदस्यों के लिए अपमानजनक है.
मेयर ओबेरॉय ने कहा कि जिस तरह से सार्वजनिक तलाशी हो रही है, वह अलोकतांत्रिक है और पार्षदों के लिए अपमानजनक है. मैं सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर रही हूं और एमसीडी आयुक्त को आदेश देती हूं कि वे पार्षदों को बिना किसी जांच के प्रवेश करने दें.
मेयर ने कहा कि वह चाहती थीं कि चुनाव हों, लेकिन तलाशी के कारण माहौल खराब हो गया. यह इतिहास में याद रखा जाएगा. जिस तरह से अधिकारियों पर दबाव डाला गया और उन्होंने मेरे आदेशों का पालन नहीं किया, मैं सदन को 5 अक्टूबर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर रही हूं. इतना कहने के बाद मेयर सदन से चली गईं. इस दौरान भाजपा पार्षदों ने "मेयर होश में आओ" और "स्थायी समिति का चुनाव करवाओ" के नारे लगाने शुरू कर दिए.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










