
क्या अमेरिका में शटडाउन की वजह से भारतीयों के 'ड्रीम अमेरिका' का शटर डाउन हो जाएगा?
AajTak
अमेरिका में शटडाउन शुरू हो चुका है. संसद में बजट पर छिड़ी रार की वजह से कई सरकारी योजनाएं रुक जाएंगी और बहुत से लोग लंबी छुट्टी पर भेज दिए जाएंगे, जिनके वेतन की फंडिंग नहीं हो पा रही. लेकिन क्या इसका असर इमिग्रेंट्स पर भी हो सकता है, जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार इस मुद्दे पर आक्रामक रहे?
अमेरिकी संसद में सरकार के खर्चों को लेकर सहमति नहीं बन सकी. बहुत से बिल पास नहीं हुए और नतीजा रहा फेडरल शटडाउन. ट्रंप के पहले कार्यकाल में साल 2018 के बाद से ये यूएस का पहला शटडाउन है. इससे बहुत से सरकारी प्रोग्राम अस्थाई तौर पर रुक सकते हैं. लाखों ऐसे कर्मचारी घर बैठ जाएंगे, जिनका काम अनिवार्य नहीं. कुल मिलाकर, बेहद जरूरी सर्विसेज ही चालू रह सकेंगी. अमेरिका में लाखों इमिग्रेंट्स भी हैं, जिन्होंने वहां रहने के लिए अर्जी लगाई हुई है. बजट अटकने का उन पर कितना असर हो सकता है?
कहां अटक गई गाड़ी
सरकार चलाने के लिए बजट पास होना जरूरी है. अगर किसी वजह से रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स इसपर सहमत न हो सकें तो फंडिंग नहीं होती. ऐसे में सरकारी एजेंसियां बिना वेतन के बंद हो जाती हैं. लेकिन सभी सरकारी सेवाओं पर इसका असर नहीं होता, बल्कि नॉन-एसेंशियल पर ही असर होता है. यानी ऐसी सर्विस जिसके बिना कुछ समय के लिए काम बंद हो जाए. यही शटडाउन है. हालांकि अगर ये लंबा खिंचे तो जरूरी सेवाएं भी एक-एक करके रुकने लगती हैं.
फिलहाल दोनों ही दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं. ये नहीं पता कि शटडाउन कब खत्म होगा. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, आठ लाख से अधिक कर्मचारी अस्थायी अवकाश पर भेजे जा सकते हैं.
किन सेवाओं पर नहीं होगा असर
यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज में आवेदन शुल्क से काम होता है. लिहाजा इसके ज्यादातर कर्मचारी काम कर रहे हैं. यही वो विभाग है, जहां ग्रीन कार्ड, वीजा आवेदन जैसी चीजें देखी जाती हैं. यानी इमिग्रेंट्स पर खास असर नहीं होगा. हालांकि, कुछ स्थानों पर सीमित स्टाफ के कारण थोड़ी देरी हो सकती है.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध को तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. अमेरिका और इजरायल ईरान को नेस्तनाबूद करने के बयान जारी कर रहे हैं. वहीं, ईरान और आक्रामक होकर अमेरिकी बेसों पर हमले कर रहा है. उसने 4000 किलोमीटर दूर अमेरिका और ब्रिटेन के डिएगो गार्सिया पर बैलिस्टिक मिसाइल दागी हैं. देखें युद्धभूमि से 'वॉर रूम'.










