
क्या अमेरिका के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहा उत्तर कोरिया? 8 लाख लोग सेना में शामिल होने को तैयार
AajTak
उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच रिश्ते तनावपूर्ण होते जा रहे हैं. दरअसल अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच भी युद्धाभ्यास चल रहा है. उत्तर कोरिया लगातार इसका विरोध कर रहा है. उसने अपनी नाराजगी दिखाने के लिए हाल में एक मिसाइल लॉन्च की थी. अब उसने दावा किया है कि यूएस के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए उसके 8 लाख लोग सेना में भर्ती होने के तैयार हैं.
क्या किम जोंग उन अमेरिका और दक्षिण कोरिया के खिलाफ जंग की तैयारी कर रहे हैं? उत्तर कोरिया ने दावा किया कि उसके देश के 8 लाख नागरिकों ने अमेरिका के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सेना में शामिल होने का फैसला किया है. रॉयटर्स ने स्थानीय अखबार रोडोंग सिनमुन के हवाले से बताया कि तकरीबन 8 लाख मजदूरों और स्टूडेंट्स ने 1 दिन के भीतर सेना में दाखिल होने का फैसला किया है. यह जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका की सेनाएं संयुक्त अभ्यास कर रही हैं.
उत्तर कोरिया के बढ़ते परमाणु और मिसाइल खतरे को देखते हुए दोनों देश यह वार्षिक सैन्य अभ्यास कर रहे हैं. वैसे युद्धाभ्यास के विरोध में उत्तर कोरिया कई बैलिस्टिक मिसाइलें लॅान्च कर चुका है. उसने हाल में 16 मार्च को ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लॉन्च किया था. यह मिसाइल कोरियाई प्रायद्वीप और जापान के बीच समुद्र में गिरी थी. यह लॉन्च ऐसे समय में हुआ जब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए टोक्यो जाने वाले थे.
US पर भड़क गई थीं किम की बहन
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग पिछले हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में (UNSC) अमेरिका पर भड़क गई थीं. उन्होंने यूएस पर प्योंगयोंग के खिलाफ शत्रुतापूर्ण नीति का आरोप लगाया. उनका कहना था, "मैं चेतावनी देती हूं कि हम दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखेंगे और उसके हर शत्रुतापूर्ण कदम के खिलाफ उसके अनुरूप शक्तिशाली और भारी जवाबी कार्रवाई करेंगे."
उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी KCNA के मुताबिक उत्तर कोरिया का कहना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच चल रहा युद्ध अभ्यास उकसावे वाली गतिविधि है. दोनों देश बड़े पैमाने पर आक्रामक युद्धाभ्यास का आयोजन कर उसे उकसा रहे हैं. KCNA ने कहा, 'अमेरिका और दक्षिण कोरिया के उन्मादी, उकसावे वाली एवं आक्रामक युद्धाभ्यास के जरिए कोरियाई प्रायद्वीप में अत्यधिक अस्थाई सुरक्षा का माहौल बनाया जा रहा है. इससे हालात काफी खराब हो गए हैं.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









