
क्या अफगानिस्तान में इंटरनेट बैन हो गया? हंगामे के बाद तालिबान सरकार का आया बयान
AajTak
अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने देशव्यापी इंटरनेट ब्लैकआउट पर प्रतिक्रिया दी है. इंटरनेट ब्लैकआउट को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तालिबान सरकार की आलोचना हो रही थी जिसके बाद अब उसका जवाब सामने आया है.
हाल ही में खबर आई कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने देशभर में इंटरनेट और टेलिकॉम सेवाओं को पूरी तरह ठप कर दिया है. इंटरनेट ब्लैकआउट को अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लागू किया गया था. लेकिन अब बुधवार को तालिबान सरकार ने अफगानिस्तान में राष्ट्रव्यापी इंटरनेट बैन की खबरों को खारिज किया है. सरकार का कहना है कि पुराने इंटरनेट केबल घिस चुके हैं और उन्हें बदला जा रहा है इसलिए कम्युनिकेशन सेवाओं में थोड़ी दिक्कत आ रही है.
कम्युनिकेशन ब्लैकआउट पर तालिबान सरकार का यह पहला आधिकारिक बयान था. ब्लैकआउट से देशभर में बैंकिंग, व्यापार और हवाई सेवाएं बेहद प्रभावित हुई हैं.
पिछले महीने अफगानिस्तान के कई प्रांतों ने इंटरनेट बंद होने की पुष्टि की थी. इसे लेकर बताया गया था कि यह फैसला तालिबान प्रमुख हिबतुल्लाह अखुंदजादा के आदेश पर लिया गया है ताकि अनैतिकता पर रोक लगाई जा सके.
लेकिन तालिबान ने हालिया देशव्यापी ब्लैकआउट को इस आदेश से अलग किया है. तालिबान अधिकारियों ने पाकिस्तानी पत्रकारों के लिए बनाए गए एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जारी तीन लाइन के बयान में कहा, 'ऐसी अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है कि हमने इंटरनेट पर पाबंदी लगाई है.'
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि मौजूदा राष्ट्रव्यापी ब्लैकआउट 'जर्जर फाइबर ऑप्टिक ढांचे' की वजह से है, जिसे अब बदला जा रहा है.
हालांकि, बयान में यह नहीं बताया गया कि इंटरनेट सेवाएं कब तक बहाल होंगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








