
कौन होगा INDIA गठबंधन का PM उम्मीदवार? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया ये जवाब
AajTak
लोकसभा चुनाव में एनडीए के 400 से अधिक सीटें जीतने के मोदी के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए खड़गे ने कहा, "सौभाग्य से, उन्होंने अब की बार 600 पार नहीं कहा है. यह अहंकारी प्रचार, विपक्ष को कमजोर करना और यह दर्शाना कि सब कुछ मैं ही हूं, दुर्भाग्यपूर्ण है. यहां तक कि जिन नेताओं को सत्ता में आने का भरोसा है, वे भी इस तरह नहीं बोलेंगे."
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को जाति, धर्म, पंथ के आधार पर बांटने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को उन्हें ''टुकड़े-टुकड़े गैंग का असली सुल्तान'' बताया. खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी पहले से ही सभी सचिवों को बुलाकर अगले पांच साल के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं और दावा किया कि इस तरह का अति आत्मविश्वास और अहंकार देश और लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है.
INDIA ब्लॉक का प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इस पर खड़गे ने कहा कि पहले हमें चुनाव जीतने की जरूरत है. यह लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद ही तय होगा. पीटीआई को दिए इंटरव्यू में खड़गे ने कहा, "टुकड़े-टुकड़े गैंग के असली सुल्तान मोदी हैं. वह देश को जाति, धर्म, पंथ के आधार पर बांट रहे हैं. हमारा दृढ़ विश्वास है कि हर क्षेत्र और हिस्सा भारत है, चाहे वह कश्मीर हो, उत्तर-पूर्व हो. हमने इसके लिए लड़ाई लड़ी है. इन क्षेत्रों में हमने इस देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी है. भाजपा ने क्या किया है?''
यह सवाल करते हुए कि क्या आरएसएस या भाजपा से किसी ने इस देश के लिए लड़ाई लड़ी, उन्होंने कहा, "हमने (कांग्रेस) आजादी के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया है. वह (मोदी) आते हैं और दावा करते हैं कि उन्होंने सब कुछ किया है. वह ऐसा व्यवहार करते हैं जैसे कि (वह) ही हों भारत के सुल्तान. देश को एकजुट करने में आपका क्या योगदान है? नेहरू परिवार जेल गया. मुझे भाजपा या आरएसएस का एक भी व्यक्ति दिखाओ जिसने इस देश की आजादी के लिए कुछ भी बलिदान दिया हो."
बता दें कि मैसूरु में एनडीए की एक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने रविवार को कांग्रेस को "टुकड़े-टुकड़े गैंग का सुल्तान" कहा था, क्योंकि उन्होंने विपक्षी दल पर देश को बांटने, तोड़ने और कमजोर करने का खतरनाक इरादा रखने का आरोप लगाया था.
लोकसभा चुनाव में एनडीए के 400 से अधिक सीटें जीतने के मोदी के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए खड़गे ने कहा, "सौभाग्य से, उन्होंने अब की बार 600 पार नहीं कहा है. यह अहंकारी प्रचार, विपक्ष को कमजोर करना और यह दर्शाना कि सब कुछ मैं ही हूं, दुर्भाग्यपूर्ण है. यहां तक कि जिन नेताओं को सत्ता में आने का भरोसा है, वे भी इस तरह नहीं बोलेंगे."
यह दावा करते हुए कि 2004 में भी ऐसी ही स्थिति थी, जब भाजपा ने दर्शाया था कि भारत चमक रहा है और अटल बिहारी वाजपेयी सबसे उपयुक्त प्रधानमंत्री थे, एआईसीसी प्रमुख ने कहा, "फिर क्या हुआ? मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार बनी थी. (सिंह) एक बेहतर प्रधानमंत्री के रूप में उभरे. हमने अर्थव्यवस्था में तेजी देखी. उस समय बहुत सारी नीतियां और कार्यक्रम बने और वह एक बेहतर प्रशासक थे.''

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










