
कौन हैं IAS मोहित बुंदस, जो पत्नी से विवादों के कारण आए चर्चा में... 21 की उम्र में बन गए थे IPS
AajTak
Bhopal News: मध्य प्रदेश में IAS मोहित बुंदस के खिलाफ उनकी पत्नी शोभना मीणा ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज करवाया है. इस मामले में मोहित बुंदस सहित उनकी मां और दो बहनों को भी आरोपी बनाया गया है. जानिए क्या है पूरा मामला...
मध्य प्रदेश कैडर के IAS अफसर मोहित बुंदस सुर्खियों में हैं. IRS पत्नी शोभना मीणा ने उन पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का केस दर्ज करवाया है. इस मामले में आईएएस अफसर के साथ उनकी मां और दो बहनों को भी आरोपी बनाया गया है.
राजस्थान की राजधानी जयपुर के रहने वाले मोहित बुंदस महज 21 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास IPS अफसर बन गए थे. वह साल 2011 तक झारखंड कैडर में आईपीएस रहे. इसके बाद मां की इच्छा पूरी के लिए मोहित फिर से यूपीएससी परीक्षा में बैठे और 2011 में आईएएस के लिए चयनित हुए. फिर उन्हें मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया.
बचपन में पिता का साया उठा, बड़ा भाई भी खोया महज 10 साल की उम्र में मोहित ने अपने पिता को खो दिया था. उनके बड़े भाई की भी एक एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. इसके बाद मां पुष्पा ने छोटे बेटे मोहित और दो बेटियों सविता-सुनीता को बड़े संघर्षों में पाल-पोसकर पढ़ाया लिखाया. मोहित ने भी मां के संघर्षों की कद्र की और महज 21 साल की उम्र में यूपीएससी की परीक्षा पास कर डाली. साल 2016 उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ और झारखंड कैडर आवंटित हुआ. 18 दिसंबर 2006 से 24 अगस्त 2011 तक तक वह आईपीएस रहे.
मां की इच्छा पूरी करने के लिए बने IAS घर के मुखिया के निधन के बाद मां ने ही पिता का फर्ज निभाया और बेटे मोहित समेत दो बेटियों की परवरिश की. उनका सपना था कि बेटा पढ़-लिखकर कलेक्टर बने. आईपीएस जिले का कलेक्टर नहीं बन सकता, इसलिए मोहित बुंदस फिर से 2011 में यूपीएससी परीक्षा में बैठे और सफलता हासिल की. इस बार उनका चयन आईएएस के लिए हुआ और मध्य प्रदेश कैडर मिला. छतरपुर जिले के कलेक्टर रहे IAS मोहित बुंदस अपनी 12 साल की सर्विस में मध्य प्रदेश के छतरपुर सहित दूसरे जिलों के कलेक्टर रहे. उन्होंने राजधानी भोपाल में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) के रूप में भी काम किया है. वर्तमान में वह फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के डिप्टी सेक्रेटरी हैं.
2012 में हुई थी शोभना मीणा से शादी आईएएस मोहित बुंदस की साल 2012 में राजस्थान की ही शोभना मीणा से शादी हुई थी. विवाह बंधन में बंधने के बाद शोभना का ने भी यूपीएससी परीक्षा दी और आईआरएस के लिए उनका चयन हुआ. आईआरएस शोभना मीणा भी भोपाल में इनकम टैक्स विभाग की डिप्टी कमिश्नर हैं. हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक रूप से आईएएस मोहित की पत्नी का नाम उजागर नहीं किया है.
जयपुर में शुरू हुआ विवाद शोभना ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी को 10 साल हो चुके हैं. उनका साढ़े 8 साल का एक बेटा भी है. शिकायत में बताया कि इसी साल बीते फरवरी माह में उनका परिवार जयपुर में आयोजित एक विवाह समारोह में गया हुआ था. जहां ननद सविता और सुनीता बुंदस ने रिश्तेदारों के सामने उनके साथ बदतमीजी की. पति मोहित ने भी इस विवाद में अपनी बहनों का साथ दिया. इसके चलते पीड़ित महिला अफसर दो माह से भोपाल में पिता से अलग रह रही थीं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



