
कौन हैं विद्यासागर सोनकर जिन्हें यूपी BJP अध्यक्ष बनाने की चल रही चर्चा
AajTak
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार 2.0 के गठन के बाद बीजेपी नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी है. ब्राह्मण चेहरे को लेकर मंथन चल रहा है, लेकिन दलित समुदाय पर भी विचार किया जा रहा है. ऐसे में बूथ अध्यक्ष से सांसद तक सफर तय करने वाले प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर के नाम पर भी चर्चा चल रही है. ऐसे में देखना है कि बीजेपी अपना नया अध्यक्ष किसे बनाती है.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और विधान परिषद चुनाव में इतिहासिक जीत दर्ज कर सत्ता में काबिज बीजेपी की नजर 2024 के लोकसभा चुनाव पर है. स्वतंत्रदेव सिंह के मंत्री बन जाने के बाद बीजेपी को अब प्रदेश में नए अध्यक्ष की तलाश है. सूबे में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाने के 20 साल के सियासी पैटर्न को देखें तो किसी ब्राह्मण समुदाय के हाथों में कमान दिए जाने की सबसे ज्यादा संभावना है, लेकिन दलित चेहरे पर भी मंथन हो रहा है. बीजेपी अध्यक्ष के लिए किसी ब्राह्मण चेहरे पर मुहर नहीं लगती है तो दलित चेहरे के तौर पर विद्यासागर सोनकर का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है.
हालांकि, बीजेपी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के पद पर श्रीकांत शर्मा और दिनेश शर्मा सहित महामंत्री अनूप गुप्ता का नाम तेजी से चल रहा था, लेकिन जातीय समीकरण के हिसाब से प्रदेश अध्यक्ष के पद पर विद्यासागर सोनकर फिट बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं. वह दलित समुदाय से हैं और जिस तरह से इस बार विधानसभा चुनाव में दलितों ने बीजेपी का खुलकर सपोर्ट किया था, उसी तरह से 2024 में इस वोट बैंक को बनाए रखने के लिए बीजेपी यह दांव चल सकती है. ऐसे में सवाल उठता है कि कौन विद्यासागर सोनकर है, जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा तेज है.
कौन है विद्यासागर सोनकर आरएसएस की पृष्ठभूमि से आने वाले एमएलसी विद्यासागर सोनकर का नाम प्रदेश अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है. साल 1985 में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष और 1989 में सभासद का चुनाव जीतकर अपनी सियासी पारी शुरू करने वाले विद्यासागर सोनकर एमएलसी तक बनने तक के सफर में कई उतार चढ़ाव देखे हैं. जमीन से जुड़े सोनकर शुरू से संगठन में रहे हैं और बूथ कार्यकर्ता से लेकर पार्टी के तमाम पदों पर रह चुके हैं.
विद्यासागर सोनकर का जन्म पूर्वांचल के जौनपुर जिले के सुखीपुर में 21 जुलाई 1961 को हुआ. पढ़ाई के दौरान ही संघ से जुड़ गए और बीजेपी के बूथ अध्यक्ष बने. इसकी बाद जौनपुर से सभासद और फिर 1996 में सैदपुर संसदीय सीट से बीजेपी सांसद चुने गए. 2000 में पार्टी के जिलाध्यक्ष रह चुके विद्यासागर अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा की प्रदेश इकाई तथा काशी, गोरखपुर प्रांत में भाजपा के पदाधिकारी होने के कारण कुशल संगठन कर्ता माने जाते है. प्रदेश की कार्य समिति में भी ये लगातार बने रहे.
हालांकि, 2009 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में विद्यासागर सोनकर को हार का सामना करना पड़ा था, पर वो हार नहीं माने. सोनकर पार्टी से जुड़े रहे, जिसके चलते उन्हें 2016 में विधान परिषद का सदस्य भी बनाया गया. बीजेपी के प्रकोष्ठों में विभिन्न पदों के अलावा बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. केशव प्रसाद मौर्य से लेकर स्वतंत्र देव सिंह की टीम में प्रदेश महामंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली.
बीजेपी संगठन के तमाम विभिन्न पदों पर और जनप्रतिनिधि रहते हुए विद्यासागर सोनकर आम जनमानस के बीच हमेशा सुलभ रहे. इसी के चलते उन्हें 2017 में हार के बाद एमएलसी बनाया गया तो अब 2022 के चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए अहम भूमिका अदा की. 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले लोगों तक पहुंचने के लिए जो छह यात्राएं निकाली गई थी, उसकी जिम्मेदारी विद्यासागर सोनकर को सौंपी गई थी. इन छह यात्राओं के प्रभारी के तौर पर विद्यासागर सोनकर को नियुक्त किया गया था. माना जा रहा है कि उनके दलित जाति और संगठन के अनुभव को देखते बीजेपी उन्हें पार्टी की कमान सौंपने की तैयारी कर रही है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




