
कौन हैं लारा ट्रंप, जो कर सकती हैं इवांका को रिटायर, कैसे बनी डोनाल्ड ट्रंप का दायां हाथ?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप के पिछले टर्म में उनकी बेटी इवांका राजनीति में एक्टिव थीं. अमेरिकी मीडिया में ये अटकलें भी थीं कि वे राजनीति में ट्रंप की छाया से हटकर अपना ओहदा पा सकती हैं. ट्रंप 2.0 में बात बदल चुकी. पिता की जीत के बाद इवांका ने स्टेज तो शेयर किया लेकिन अब वे उनका राइट-हैंड नहीं. परिवार की एक और महिला उनकी जगह दिख रही है.
डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन चुके. अपने दूसरे कार्यकाल में वे ज्यादा मंजे हुए राजनेता हो सकते हैं, इसकी कुछ झलक उनकी विक्टरी स्पीच में ही दिख गई थी. ट्रंप के कामकाज के तरीके ही नहीं, उनके आसपास सलाहकारों की टीम में भी इस बार बदलाव दिख सकता है. इसमें बड़ा बदलाव ये है कि ट्रंप की बहू लारा उनकी बेटी इवांका का रिप्लेसमेंट हो सकती हैं. चुनावों के दौरान भारी सक्रिय लारा के बारे में कयास लग रहे हैं कि वे ट्रंप की मुख्य सलाहकार हो सकती हैं.
पहले क्या करती थीं इवांका
इवांका अमेरिकी फैशन इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं, जिन्होंने बाकायदा एक ब्रांड बनाकर उसे चलाया. महिलाओं के लिए कपड़े, जूते, हैंडबैग, और ज्वेलरी डिजाइन करने वाले ब्रांड के लिए इवांका ने खुद ही मार्केटिंग की. इस दौरान ये साफ होने लगा कि वे प्रचार-प्रसार जैसा काम कर सकती हैं. बाद में ट्रंप जब राष्ट्रपति बने तो उनका ब्रांड विवादों में आ गया. लोग कानाफूसी करने लगे कि वे पिता के नाम से अपनी छवि चमका रही हैं. यहां तक कि साल 208 में इवांका ने अपना ब्रांड ही बंद कर दिया, लेकिन तब तक वे राजनैतिक तौर पर सक्रिय हो चुकी थीं.
उन्हें ट्रंप के साथ बड़े मौकों पर देखा जाने लगा. वे वाइट हाउस में सीनियर एडवाइजर थीं और महिलाएं-बच्चे, परिवार जैसे सोशल मुद्दों पर काम करती थीं. वे इंटरनेशनल मंच पर भी दिखने लगीं. यहां तक कि ऐसी अटकलें लगने लगीं कि वे आगे चलकर अपने पिता की राजनैतिक उत्तराधिकारी हो सकती हैं.
मीडिया में उनकी संभावित राजनीतिक भूमिका पर भी कयास लगने लगे कि वे क्या बन सकती हैं. उनके पति जैरेड कुशनर का भी ट्रंप प्रशासन में सक्रिय रोल रहा. ये देखते हुए अटकल और तेज हो गई. लेकिन पिछले चुनाव में जब ट्रंप चुनाव हार गए, तब इवांका ने राजनीति से दूरी बना ली और मियामी में रहते हुए निजी जीवन पर फोकस करने लगीं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



