
कौन हैं पाकिस्तानी साइंटिस्ट Dr Aafia Siddiqui, जिसे छुड़ाने की मांग कर रहा था अमेरिका में लोगों को बंधक बनाने वाला संदिग्ध आतंकी
AajTak
आफिया सिद्दीकी ने अमेरिका से अपनी पढ़ाई पूरी की है. साल 2004 में अमेरिका ने उनका लिंक अलकायदा से जोड़ा और 2008 में उन्हें अफगानिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके दो सालों बाद आफिया को 86 साल जेल की सजा सुनाई गई जिसका पाकिस्तान ने कड़ा विरोध किया था.
अमेरिका के टेक्सास शहर में एक हमलावर ने चार लोगों को बंधक बना लिया और पाकिस्तानी वैज्ञानिक डॉ. आफिया सिद्दीकी की रिहाई की मांग करने लगा. हालांकि, पुलिस ने शनिवार की रात हमलावर को ढेर कर दिया और सभी लोगों को बचा लिया गया है. इस घटना से आफिया सिद्दीकी का मामला फिर से सुर्खियों में आ गया है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.












