
'कौन सी दुनिया में हो...', UN चीफ गुटेरेस पर भड़के इजरायल ने मांगा इस्तीफा
AajTak
संयुक्त राष्ट्र चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानूनों का सम्मान किया जाना चाहिए.
इजरायल और हमास की जंग ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है. दुनिया दो खेमों में तब्दील हो चुकी है. एक तरफ गाजा पर इजरायल के हमले की निंदा की जा रही है तो दूसरी तरफ इजरायल ने हमास की तुलना आईएसआईएस से कर दी है. लेकिन अब यह जंग संयुक्त राष्ट्र की दहलीज तक पहुंच गई है. इजरायल और हमास की जंग को लेकर मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में चर्चा हुई. इस चर्चा के बीच यूएन में इजरायल के राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से इस्तीफे की मांग कर डाली.
संयुक्त राष्ट्र में इजरायल के राजदूत गिलाद एर्दान (Gilad Erdan) ने यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस से तुरंत इस्तीफा देने की मांग की है. एर्दान ने कहा कि यूएन चीफ बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सामूहिक हत्या को लेकर जो समझ दिखाई है, वह संयुक्त राष्ट्र का नेतृत्व करने के लिए उपयुक्त नहीं हैं. मैं उनसे तुरंत इस्तीफा देने की मांग करता हूं. ऐसे लोगों से बात करने का कोई औचित्य नहीं है, जो इजरायलियों और यहूदी लोगों के खिलाफ सबसे भयावह अत्याचारों को लेकर संवेदना जताते हैं. मेरे पास शब्द नहीं है.
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब इजरायल पर रॉकेट दागे जा रहे हैं. यूएन प्रमुख ने बिना किसी संदेह के यह साबित कर दिया है कि वह इस क्षेत्र की वास्तविकता से पूरी तरह से अनजान हैं. वह नाजी हमास के नरसंहार को अनैतिक तरीके से देखते हैं.
एर्दान ने कहा कि गुटेरेस का यह बयान कि हमास का हमला कोई अचानक से नहीं हो गया. आतंकवाद और हत्या से सहानुभूति जैसा है. यह समझ से परे है. यह काफी दुखद है कि होलोकॉस्ट के बाद गठित किसी संगठन के प्रमुख के इस तरह के भयावह विचार हो सकते हैं. यह त्रासदीपूर्ण हैं.
गुटेरेस के किस बयान से नाराज है इजरायल?
यूएन चीफ एंटोनियो गुटेरेस ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में इजरायल और हमास के बीच युद्धविराम की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानूनों का सम्मान किया जाना चाहिए.

जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने रविवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंगों को हटाने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने कहा है कि यदि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर हो जाता है तो जापान होर्मुज जलडमरूमध्य में बिछी समुद्री बारूदी सुरंगों (नेवल माइंस) को हटाने के लिए अपने अत्याधुनिक 'माइनस्वीपर' जहाज तैनात करेगा.

ईरान जंग से तेल $112 प्रति बैरल तक पहुंच रहा है. एयरलाइंस उड़ानें काट रही हैं. ट्रांसपोर्ट महंगा हो रहा है. जापान, दक्षिण कोरिया, बांग्लादेश में फ्यूल राशनिंग शुरू हो गई है. IEA का 10-पॉइंट प्लान आ गया है. दुनियाभर की सरकारें इसे एनर्जी सिक्योरिटी कहेंगी, लेकिन असर लॉकडाउन जैसा दिखना शुरू हो चुका है. इस बार चेतावनी भी नहीं मिलेगी.

जापान ने कहा है कि अगर इजरयाल-अमेरिका का ईरान के साथ जो युद्ध जल रहा है, उसपर अगर पूरी तरह से विराम लगता है तो वह होर्मुज के रास्ते से माइंस हटाने का सोचेगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो दिन पहले ही जापान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात की थी. इस मुलाक़ात के बाद जापान की ओर से यह बयान जारी किया गया है.

ईरान ने दक्षिण इजरायल के अराद और डिमोना में भीषण मिसाइल हमले किए है. इजरायली विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोग घायल है. ईरान ने इन हमलों के लिए बैलिस्टिक मिसािलों का इस्तेमाल किया और डिमोनो शहर जहां इजरायल का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र के पास ये हमला हुआ, जो कि बड़ा चिंता का विषय है.









