
'को-पायलट के हाथों में था कंट्रोल, मॉनिटरिंग कर रहे थे कैप्टन...', एअर इंडिया प्लेन क्रैश की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
AajTak
एअर इंडिया विमान हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आई है. इसमें दावा किया गया है कि जिस समय फ्लाइट ने उड़ान भरी, उस वक्त को-पायलट विमान को उड़ा रहा था और कैप्टन निगरानी कर रहे थे. पायलट इन कमांड (PIC) के पास 15,638 घंटे से ज्यादा की उड़ान का अनुभव था. जबकि सह-पायलट 3,403 घंटे की उड़ान भर चुके थे.
अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान (AI171) हादसे की जांच अब निर्णायक मोड़ पर है. हादसे के करीब एक महीने बाद विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट ने इस त्रासदी की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की है. शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया कि विमान ने जैसे ही आसमान में उड़ान भरी, चंद सेकंडों में ही उसका संतुलन डगमगाया और वो बिल्डिंग से जा टकराया. पलक झपकते ही 260 जिंदगियां खत्म हो गईं.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उड़ान भरते समय विमान का कंट्रोल को-पायलट के हाथों में था. जबकि कैप्टन मॉनिटरिंग कर रहे थे और फिर अचानक विमान के दोनों इंजनों में फ्यूल की सप्लाई बंद हो गई.
दरअसल, एअर इंडिया के विमान (AI171) ने 12 जून को दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी. ये विमान एक Boeing 787-8 Dreamliner था. यह तकनीकी रूप से बेहद उन्नत, भरोसेमंद माना जाता है. इसे दुनिया के सबसे सुरक्षित विमानों में गिना जाता है. इस विमान के कॉकपिट में दो पायलट कैप्टन सुमित सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर थे.
यह भी पढ़ें: 'आपने फ्यूल बंद क्यों किया...', "'आपने फ्यूल बंद क्यों किया...', एअर इंडिया प्लेन क्रैश से पहले कॉकपिट में पायलट की बातचीत आई सामने
कैप्टन सुमीत सभरवाल (56 साल) सीनियर ट्रेनिंग पायलट थे, जिन्हें पायलटों को ट्रेन करने का जिम्मा भी था. कैप्टन सभरवाल के पास 15,638 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव था. जिसमें 8,596 घंटे उन्होंने बोइंग 787 पर बिताए थे. इसके अलावा, को-पायलट क्लाइव कुंदर (32 साल) भी अनुभवी थे और वे Dreamliner पर 1,100 घंटे से ज्यादा की उड़ान भर चुके थे. कुंदर ने 2017 में एयर इंडिया जॉइन किया था. कुंदर का कुल 3,403 घंटे का उड़ान अनुभव था.
शुरुआती जांच रिपोर्ट में सामने आया कि को‑पायलट विमान उड़ा रहे थे, जबकि कैप्टन सभरवाल उनकी मॉनिटरिंग कर रहे थे. उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद इंजन 1 और 2 के फ्यूल स्विच अचानक 'RUN' से 'CUTOFF' स्थिति में चले गए. Cockpit Voice Recorder में एक पायलट ने पूछा, आपने फ्यूल क्यों बंद कर दिया? इस पर दूसरा पायलट कहता है, मैंने बंद नहीं किया. चंद सेकंड में MAYDAY कॉल आता है. इसके तुरंत बाद विमान कंट्रोल खो बैठा और अहमदाबाद एयरपोर्ट से कुछ दूरी पर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










