
कोहली का चलेगा बल्ला, शमी करेंगे कमाल... वर्ल्ड कप मैच को लेकर स्कूली बच्चों की भविष्यवाणी
AajTak
icc world cup 2023: यूपी के प्रयागराज में स्कूली बच्चों ने कहा कि विश्व कप 2023 का ताज भारतीय टीम के सिर पर सजेगा. बच्चों ने मैच में कोहली और शामी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई. बच्चों ने हाथों में तिरंगा और तस्वीरें लेकर भारत की जीत के लिए चियर्स करते हुए कामयाबी की कामना की.
Icc World Cup 2023 को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है. लोग भारत की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भी स्कूली बच्चे विश्व कप को लेकर उत्साहित नजर आए. बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामकर चियर्स किया और कहा कि विश्व कप का ताज भारतीय टीम के सिर पर सजेगा.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कल 19 नवंबर को होने जा रहे विश्व कप फाइनल क्रिकेट मैच को लेकर लोगों में भारी उत्साह है. लोगों में क्रिकेट का खुमार चढ़ा हुआ है. संगम नगरी प्रयागराज में स्कूली छात्रों ने भारतीय टीम की जीत के लिए चियर्स किया और वर्ल्ड कप भारत ही जीते, इसके लिए कामना की.
बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर खिलाड़ियों की तश्वीर हाथ रखी थी. इस मौके पर छात्रा मान्या शर्मा, सत्यम यादव, रिया पांडेय ने कहा कि हमारी टीम ही मैच जीतेगी.
छात्रों ने कहा कि कि इस बार भारतीय टीम वर्ल्ड कप (icc world cup 2023) जरूर जीतेगी. सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे. जिस तरह से भारतीय टीम प्रदर्शन कर रही है, उससे साफ है कि भारत ऑस्ट्रेलिया की टीम को काफी अंतर से हराएगा और वर्ल्ड कप लाएगा.
कोहली और शामी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
बच्चों का कहना है कि icc world cup 2023 के फाइनल मुकाबले में विराट कोहली फिर अच्छा प्रदर्शन करेंगे. वहीं गेंदबाज मोहम्मद शामी एक बार फिर अपना जादू दिखाते हुए विकेट लेकर रिकॉर्ड कायम करेंगे. फाइनल मुकाबले में सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट देंगे और ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ेगा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



