
कोविड को लेकर एक बार फिर योगी सरकार की तारीफ, इस बार सुप्रीम कोर्ट ने दी शाबासी
Zee News
वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों से घर वापस आने वाले श्रमिकों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है.
पवन सेंगर/नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने अपने एक फैसले के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के 'योगी मॉडल' (Yogi Model) की सराहना की. दरअसल, प्रवासी श्रमिकों की परेशानियों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने दो याचिकाओं को निस्तारित करते हुए यूपी सरकार (UP Government) द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ की. वैश्विक महामारी कोविड-19 (Covid-19) के कारण बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों से घर वापस आने वाले श्रमिकों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के पंजीकरण से लेकर स्किल मैपिंग तक के कार्यों को सुप्रीम कोर्ट ने (SC Praised UP Government) माना बड़ा. मजदूरों की मदद के लिए उठाए थे ये कदम बता दें कि कोरोना के पहले चरण में हुए लॉकडाउन के दौरान बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के श्रमिक वापस अपने घर आए थे. प्रदेश सरकार ने इन सबको एक हजार रुपये का भरण-पोषण भत्ता देने के साथ राशन किट दिया था. जिला मुख्यालय पर इनकी स्किल मैपिंग कराई. उनकी दक्षता के अनुसार स्थानीय स्तर पर उनको रोजगार देने का भी प्रयास किया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










