
कोलकाता की उस Dotex कंपनी का कच्चा चिट्ठा, जिस पर राहुल गांधी से हुए सवाल
AajTak
कोलकाता की जिस कंपनी को लेकर ईडी पूछताछ के दौरान सबसे ज्यादा बवाल देखने को मिला है, उसको लेकर कई तरह की जानकारी सामने आई है. बीजेपी ने तो आरोप लगाया है कि साल 2010 में इसी कंपनी ने यंग इंडिया को एक करोड़ रुपये दिए थे.
पिछले दो दिनों से लगातार ईडी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ की जा रही है. नेशनल हेराल्ड मामले में उनसे कई घंटों की पूछताछ हो चुकी है, आगे और भी सवाल-जवाब किए जाएंगे. एक तरफ कांग्रेस सड़क पर प्रदर्शन कर रही है तो बीजेपी बड़े भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है. इस बीच कोलकाता की एक कंपनी ने इस पूरे मामले को नए मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है. इसी कंपनी की वजह से राहुल गांधी पर सवाल भी उठे हैं.
असल में ईडी ने सोमवार को पूछताछ के दौरान राहुल गांधी से कोलकाता की Dotex Merchandise Pvt Ltd कंपनी के बारे में सवाल पूछा था. कुछ पैसों के ट्रांसेक्शन को लेकर भी सवाल-जवाब हुए थे. उसी आधार पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि Dotex कंपनी ने साल 2010 में यंग इंडिया को एक करोड़ रुपये दिए थे. कहा ये जा रहा है कि वो एक करोड़ रुपये इस कंपनी को कभी वापस लौटाए ही नहीं गए. जिस समय ये एक करोड़ दिए भी गए थे, तब यंग इंडिया सिर्फ एक महीने पुरानी कंपनी थी और उसकी कीमत भी पांच लाख के करीब रही. ऐसे में उस वक्त कैसे Dotex से पूरे एक करोड़ का लोन मिल गया, इसी को लेकर बीजेपी भी सवाल दाग रही है और ईडी भी यही सवाल राहुल गांधी से पूछ रही है.
इस कोलकाता वाली कंपनी को लेकर बताया जा रहा है कि इसका ऑफिस आकशदीप नाम के एक अपार्टमेंट में मौजूद है. इसे पूरी तरह एक ऑफिस भी नहीं कहा जा रहा है क्योंकि कुल तीन कमरे हैं जहां से काम किया जाता है. यहां पर जो केयरटेकर रहते हैं, उनके मुताबिक पिछले 20 साल से इस जगह को गेस्ट हाउस की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं इस कंपनी के डायरेक्टर हेमंत गोयनका और सुनील भंडारी कभी-कबार यहां पर आते रहते हैं.
वैसे जिस यंग इंडिया लिमिटेड कंपनी को लेकर सवाल हो रहे हैं, असल में उस कंपनी की शुरुआत साल 2010 में हुई थी. राहुल गांधी तब समय कांग्रेस महासचिव थे और वही इस कंपनी के डायरेक्टर भी बने थे. इस कंपनी की स्थापना 5 लाख रुपये से की गई थी. इस कंपनी का 38 फीसदी शेयर राहुल गांधी के पास, 38 फीसदी शेयर उनकी मां सोनिया गांधी के पास थे. साल 2012 में बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने निचली अदालत में एक शिकायत दर्ज करवाई. उन्होंने आरोप लगाया कि यंग इंडिया लिमिटेड द्वारा एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के अधिग्रहण में धोखाधड़ी विश्वासघात किया गया. इसमें कांग्रेस के कुछ नेता शामिल थे. स्वामी का आरोप था कि YIL ने नेशनल हेराल्ड की संपत्ति पर गलत तरीके से कब्जा किया था.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



