
कोलकाता: आरजी कर में महिला डॉक्टर से रेप और मर्डर मामला, संजय रॉय के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट
AajTak
CBI ने आरजी कर अस्पताल के रेप और मर्डर के मामले में संजय रॉय के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है. संजय रॉय पर 9 अगस्त को अस्पताल के अंदर एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का आरोप लगाया गया है.
CBI ने आरजी कर अस्पताल के रेप और मर्डर के मामले में संजय रॉय के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल कर दिया है. संजय रॉय पर 9 अगस्त को अस्पताल के अंदर एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का आरोप लगाया गया है. कोलकाता की एक विशेष अदालत के समक्ष दायर अपने आरोप पत्र में सीबीआई ने कहा कि स्थानीय पुलिस के साथ नागरिक स्वयंसेवक के रूप में काम करने वाले रॉय ने कथित तौर पर 9 अगस्त को अपराध किया, जब पीड़िता छुट्टी के दौरान अस्पताल के सेमिनार रूम में सोने गई थी.
महिला का अस्पताल के सेमिनार रूम के अंदर रेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. वह आधी रात के बाद अस्पताल में अपनी शिफ्ट के दौरान आराम करने के लिए कमरे में गई थी. अगली सुबह एक जूनियर डॉक्टर ने उसका शव बरामद किया. उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता का रेप किया गया और उसकी हत्या कर दी गई. उसके पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 25 आंतरिक और बाहरी चोट के निशान मिले.
सीसीटीवी फुटेज में संजय रॉय को 9 अगस्त को सुबह 4.03 बजे सेमिनार रूम में घुसते हुए देखा गया था. वह करीब आधे घंटे बाद कमरे से बाहर आया. कोलकाता पुलिस को घटनास्थल पर उस व्यक्ति के ब्लूटूथ हेडफोन भी मिले.
खुद को निर्दोष बताया सीबीआई द्वारा मामले को अपने हाथ में लेने के बाद रॉय का लाई-डिटेक्टर टेस्ट किया गया, जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया. उसने दावा किया कि जब वह सेमिनार हॉल में दाखिल हुआ, तो महिला पहले से ही बेहोश थी. जब उससे पूछा गया कि उसने घटना के बारे में पुलिस को क्यों नहीं बताया, तो उसने कहा कि महिला को घायल अवस्था में देखकर वह घबरा गया था. सीबीआई ने कथित तौर पर कहा कि वह जांच में गुमराह करने की कोशिश कर रहा था. संजय रॉय ने यह भी दावा किया था कि उसे फंसाया जा रहा है.
संदीप घोष ने हत्या को आत्महत्या के रूप में पेश करने की कोशिश की सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष को भी पीड़िता के माता-पिता को गुमराह करने और सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. घोष ने कथित तौर पर हत्या को आत्महत्या के रूप में पेश करने की कोशिश की थी. उसने पीड़िता के माता-पिता को शव देखने की अनुमति देने से पहले तीन घंटे तक इंतजार भी कराया. एजेंसी ने एक स्थानीय पुलिस अधिकारी को भी गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट के अनुसार, वह कथित तौर पर भ्रष्टाचार में शामिल था, जिसमें लावारिस लाशों को बेचना भी शामिल था.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



