
कोरोना से AMU के एक और प्रोफेसर शोएब जहीर की मौत, सीएम योगी ने वाइस चांसलर से की बात
ABP News
प्रोफेसर शोएब जहीर की मौत दिल्ली के एक अस्पताल में हुई. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एमएमयू में कोरोना से हो रही मौतों पर संज्ञान लेकर वाइस चांसलर से बात की.
लखनऊः अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में कोरोना का कहर जारी है. एएमयू के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर शोएब जहीर की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई. उनके परिवार के सदस्य के अनुसार 56 वर्षीय प्रोफेसर जहीर की मौत दिल्ली के एक अस्पताल में हुई. एएमयू में पिछले तीन सप्ताह में कोरोना से 17 सीनियर फैकल्टी मेंबर्स की जान चली गई. यूपी के सीएम योगी ने मंगलवार को यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से इस बारे में बात की. गोल्ड मेडलिस्ट थे प्रोफेसर जहीरप्रोफेसर जहीर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा विभाग के दूसरे वरिष्ठ संकाय सदस्य हैं, जो कोविड का शिकार हुए. प्रोफेसर जहीर स्वर्ण पदक विजेता थे और 1992 में एएमयू के शिक्षण स्टाफ में शामिल हुए थे. पिछले हफ्ते चिकित्सा विभाग के प्रमुख प्रोफेसर शादाब खान का जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में निधन हो गया था. एएमयू के कुलपति प्रोफ़ेसर तारिक मंसूर ने प्रोफेसर जहीर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व की चर्चा की.More Related News













