
कोरोना से पहले भी चीन मचा चुका है तबाही, 'ब्लैक डेथ' से रातोरात खत्म हो गए थे करोड़ों लोग
AajTak
चीन में कोरोना से कोहराम मचा हुआ है. अस्पतालों के बाहर लंबी कतारें हैं. यहां तक कि शवदाह गृहों में लाशें जलाने के लिए वेटिंग है. इस बीच एक बार फिर कोविड कंस्पिरेसी पर बात हो रही है कि चीन ने शायद लैब-मेड वायरस बनाया, जो उनपर ही भारी पड़ गया. चीन से पहली बार महामारी नहीं फैली, इससे पहले भी यहीं से ब्लैक डेथ फैला था.
कहानी शुरू होती है 14वीं सदी के मध्य से. तब इटली से कई व्यापारी चीन से मसाले-रेशम लेकर लौटे थे. सिसली बंदरगाह पर कुल 12 जहाज रुके. नीचे खड़े परिवार के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि लोग उतरें लेकिन देर तक कोई हलचल नहीं हुई. आखिरकार कई लोग जहाज पर चढ़ने लगे लेकिन वहां पहुंचते ही चीखों से सारा बंदरगाह गूंज उठा. जहाजों पर लाशों के ढेर लगे थे. सबके शरीर मवाद और गिल्टियों से भरे हुए.
कुल लोग जिंदा भी थे. उनके ठीक होने का इंतजार होने लगा, लेकिन हुआ उल्टा. उनकी देखरेख कर रहे परिवार भी धड़ाधड़ बीमार होने लगे. सबके शरीर पर गिल्टियां थीं, जिनसे मवाद बहता था. तेज बुखार और उल्टियों के साथ जल्द हो लोग दम तोड़ देते. अब तक कोई साफ आंकड़ा नहीं मिल सका लेकिन माना जाता है कि उन 12 जहाजों के कारण यूरोप की एक तिहाई से भी बड़ी आबादी खत्म हो गई. कहीं-कहीं 60 प्रतिशत लोग भी मारे गए.
बाद में उन्हें डेथ शिप कहा गया- रेशम या मसाले नहीं, मौत ढोकर लाने वाला जहाज.
ये प्लेग था. इसी साल जून में नेचर मैगजीन में एक स्टडी छपी, जिसने इसी बात की पड़ताल की. एशिंएंट DNA ट्रेसेस ऑरिजिन ऑफ ब्लैक डेथ नाम से छपे इस अध्ययन में किर्गिस्तान के कब्रिस्तानों को देखा गया. वहां साल 1338 से लेकर अगले डेढ़ साल तक ज्यादा ही कब्रें थीं. जांच हुई तो पता लगा कि तब मरे हुए लोगों के DNA में प्लेग के वही बैक्टीरियल जीनोम थे, जिसकी शुरुआत चीन में हुई थी. यही पैटर्न कई दूसरे देशों में दिखा, कि डेढ़-दो सालों के भीतर बहुत सी मौतें हुईं. यानी कुछ था, जो सामान्य से अलग था. लंदन में भी उस दौरान की कब्रों को टटोलने पर वाई पेप्टिस का वही जीनोम मिला, जो तब चीन से निकला था.
'ब्लैक डेथ' से दुनिया भर में मची थी तबाही
कुल मिलाकर ब्लैक डेथ का सोर्स स्ट्रेन चीन था, जिसने सारी दुनिया में भयंकर तबाही मचाई. दरअसल व्यापार के लिए चीन ने सिल्क रोड पर खूब काम किया था, जिससे दूसरे देशों का उसतक पहुंचना आसान हो गया. ऐसे में यूरोप समेत अफ्रीका तक के व्यापारी पानी वाले जहाजों के जरिए यहां-वहां आने-जाने लगे. सामान लोड करते हुए साथ में चूहे भी चढ़ आते. इनमें संक्रमित चूहे भी थे, जो अपने साथ प्लेग के बैक्टीरिया लेकर आए थे. यहां से बीमारी अफ्रीका, इटली, स्पेन, इंग्लैंड, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, स्कैन्डिनेविया , हंगरी, स्विट्जरलैंड, जर्मनी, और बॉल्टिक पहुंच गई.

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आयोजन स्थल के भीतर विरोध प्रदर्शन किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए गए और टी-शर्ट्स पर संदेश लिखे गए. समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और कई वैश्विक कंपनियों के प्रमुख मौजूद थे. विरोध के समय और तरीके को लेकर राजनीतिक बहस शुरू हो गई है.

'नफरत की राजनीति से सामाजिक ताना-बाना प्रभावित', कश्मीरी छात्रों पर हमलों की राहुल गांधी ने की निंदा
राहुल गांधी ने कश्मीरी छात्रों और शॉल विक्रेताओं पर बढ़ते हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक नासिर खुएहामी को पत्र लिखकर अपनी चिंता जताई. राहुल गांधी ने कहा कि नफरत की राजनीति ने देश के सामाजिक ताने-बाने को कमजोर किया है और अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बढ़ा है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.



