
कोरोना संक्रमित हुईं 95 साल की महारानी एलिजाबेथ-II, दिख रहे हल्की सर्दी जैसे लक्षण
AajTak
95 साल की महारानी को कोरोना वायरस वैक्सीन के तीन शॉट्स लग चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वे संक्रमित हो गईं. बता दें कि महारानी के बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स और बहू कैमिला भी हाल ही में COVID-19 की चपेट में आए थे.
बकिंघम पैलेस से जानकारी मिली है कि इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ-II का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया है और उनमें हल्के, सर्दी जैसे लक्षण दिखाई पड़ रहे हैं, पैलेस की ओर से आए बयान में कहा गया है कि 95 वर्षीय ब्रिटिश सम्राट हल्के दफ्तरी काम काज करेंगी. बता दें कि महारानी को कोरोना वायरस वैक्सीन के तीन शॉट्स लग चुके हैं.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











