
कोरोना संक्रमण में मौत का खतरा कम करती है ये एक चीज, NIMS स्टडी में दावा
AajTak
विटामिन शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. विटामिन्स की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. कोरोना काल के इस दौर में जहां आए दिन कई तरह के रिसर्च और स्टडीज सामने आ रहे हैं वहीं विटामिन डी को लेकर एक बड़ा सवाल सामने आया है कि क्या विटामिन डी का हाई लेवल कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे को कम कर सकता है और संक्रमित मरीजों को विटामिन डी देने से मृत्यु दर में कमी आ सकती है?
विटामिन शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. विटामिन्स की कमी से शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं. कोरोना काल के इस दौर में जहां आए दिन कई तरह की रिसर्च और स्टडीज सामने आ रही हैं, वहीं विटामिन डी को लेकर एक बड़ा सवाल सामने आया है कि क्या विटामिन डी का हाई लेवल कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे को कम कर सकता है और संक्रमित मरीजों को विटामिन डी देने से मृत्यु दर में कमी आ सकती है? सिकंदराबाद के गांधी अस्पताल के कोविड संक्रमित मरीजों पर निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (NIMS) के डॉक्टरों द्वारा किए गए एक अध्ययन में इस बात की पुष्टि की गई कि विटामिन डी का हाई लेवल कोरोनावायरस संक्रमण के खतरे को कम कर सकता है. 'www.nature.com' में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन डी एक पोटेंशियल इम्यूनो मॉड्यूलेटर है जो कोविड- 19 के इलाज में सहायक के तौर पर भूमिका निभा सकता है. एनआईएमएस के एक हड्डी रोग विशेषज्ञ और स्टडी के लेखकों में से एक महेश्वर लक्कीरेड्डी का कहना है कि सीरम विटामिन डी के स्तर में 80 से 100 नैनोग्राम प्रति मिली (एनजी / एमएल) तक सुधार करने से बिना किसी साइड इफेक्ट के कोविड- 19 के इन्फ्लेमेटरी मार्कर को काफी कम किया जा सका. इस स्टडी को 130 मरीजों पर किया गया था.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












