
कोरोना लॉकडाउन से Apple फैक्ट्री में हड़कंप, चीन में दीवार फांदकर भागने लगे कर्मचारी, Video Viral
AajTak
Social Media पर एप्पल iPhone निर्माता फॉक्सकॉन की सबसे बड़ी फैक्ट्री में कोरोना प्रतिबंधों से बचने के लिए फैक्ट्री से भागते कर्मचारियों का वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें कर्मचारी अपनी जान पर खेलकर फैक्ट्री के चारों ओर लगी कंटीली बाड़ को फांदकर भागते दिखाई दे रहे हैं.
दुनिया में कोरोना (Corona) के मामलों में भले ही कमी आई हो, लेकिन चीन में कोरोना (China Covid-19 Cases) का साया एक बार फिर से गहराने लगा है. ऐसे में चीन में जीरो कोविड पॉलिसी (Zero Covid Policy) के तहत जहां भी संक्रमण के मामले मिल रहे हैं, वहां पाबंदियां और लॉकडाउन लगाया जा रहा है. देश के Zhengzhou City में भी यही हालात हैं, जहां Apple iPhone निर्माता फॉक्सकॉन की सबसे बड़ी फैक्ट्री है. इस बीच खबर ये है कि पाबंदियों से बचने के लिए इस फैक्ट्री के कर्मचारी दिवारें फांदकर वहां से भाग रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल के कर्मचारी (Apple iPhone Workers) इस कदर डरे हुए हैं कि वे अपनी जान पर खेलकर फैक्ट्री की बाउंड्रीबॉल और कटीली फेंसिंग फांदकर घायल हालत में वहां से निकल कर भाग रहे हैं. कोरोना को लेकर चीन की यह सख्ती कर्मचारियों के लिए मुसीबत बन गई और इसका नतीजा ये हुआ कि अब प्लांट से बड़ी संख्या में कर्मचारी काम छोड़ रहे हैं.
Workers have broken out of #Apple’s largest assembly site, escaping the Zero #Covid lockdown at Foxconn in #Zhengzhou. After sneaking out, they’re walking to home towns more than 100 kilometres away to beat the Covid app measures designed to control people and stop this. #China pic.twitter.com/NHjOjclAyU
Foxconn के प्लांट से भाग रहे कर्मचारी
चीन के सेंट्रल हेनान प्रांत के Zhengzhou City स्थित निर्माता Foxconn के प्लांट में 2 लाख से अधिक कर्मचारी काम करते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें वहां रहने में अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, ऐसी स्थिति शहर में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद बनी है. सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें दिखाया जा रहा है कि देश में एप्पल की सबसे बड़ी फैक्ट्री के मजदूर फैक्ट्री से भागते हुए नजर आ रहे हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




