
कोरोना: देहरादून का स्कूल बना रेड जोन, प्रयागराज में नाइट कर्फ्यू, MP के शहरी इलाकों में वीकेंड लॉकडाउन
AajTak
पूरे देश में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ रहे हैं, गुरुवार को सवा लाख केस रिपोर्ट किए गए. महासंकट के बीच मध्य प्रदेश के शहरी इलाकों में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान हुआ है, जबकि यूपी में भी कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लग गया है.
देश में कोरोना वायरस का महासंकट बढ़ गया है और राज्य दर राज्य मामलों में तेज़ी देखने को मिल रही है. गुरुवार को भारत में 1.26 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं, ऐसे में हर जगह चिंताएं बढ़ने लगी हैं. देश में गुरुवार को कोरोना के महासंकट से जुड़े क्या बड़े अपडेट्स आए हैं, एक नज़र डालिए..उत्तराखंड के देहरादून में महासंकट देहरादून के दून स्कूल को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया है. यहां पर 12 कोरोना के केस मिले हैं, जिसके बाद अब स्कूल में एंट्री-एग्जिट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. ज़रूरत का सामान यहां पर ही भेजा जाएगा. डीएम के मुताबिक, दून स्कूल के आसपास के चार और इलाकों को कंटेनमेंट ज़ोन घोषित किया गया है. यूपी के प्रयागराज में भी नाइट कर्फ्यू उत्तर प्रदेश में बीते दिन 6 हजार से अधिक कोरोना के केस सामने आए, जिसके बाद हर जगह हड़कंप मचा है. यूपी में वाराणसी, लखनऊ और कानपुर के बाद अब प्रयागराज में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. प्रयागराज में रात दस बजे से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर पाबंदी है. सिर्फ ज़रूरी क्षेत्र से जुड़े लोग अपने काम पर इजाजत लेकर जा सकते हैं.मध्य प्रदेश के शहरी इलाकों में वीकेंड लॉकडाउन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब पूरे प्रदेश के शहरी इलाकों में वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया है. पहले ये कुछ ही जिलों में लागू था, लेकिन अब हर शहर में इसे लागू कर दिया गया है. इस दौरान शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा और लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी होगी.
पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.










