
कोरोना का कहर, त्रिपुरा के स्कूल में 25 स्टूडेंट्स मिले पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
AajTak
corona virus india: स्टूडेंट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद 300 सैंपल लिए गए हैं. ये सैंपल स्कूल स्टाफ और परिवार के लोंगे के लिए गये हैं. इन सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भी भेजा गया है.
Corona Virus India: देशभर में राज्य अपने यहां के प्राइवेट और सरकारी स्कूल खोल रहे हैं. स्कूल खोलने के साथ ही राज्य सरकार कोरोना को लेकर गाइडलाइन भी जारी करती है. लेकिन कई तरह की गाइडलाइन और बचाव के बाद भी स्कूलों में कोरोना रुक नहीं रहा है. त्रिपुरा के धरमपुर के एक प्राइवेट स्कूल में 25 स्टूडेट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












