
कोडिंग और लर्निंग के अलावा और किन कामों के लिए भारत में यूज हो रहा चैटजीपीटी? सारी जानकारी आई सामने
ABP News
ChatGPT के लिए भारत दूसरी सबसे बड़ी मार्केट है. यहां के लोग लर्निंग, कोडिंग और एजुकेशन आदि के लिए इस टूल को बाकी दुनिया के मुकाबले ज्यादा यूज कर रहे हैं.
भारत में ChatGPT के वीकली एक्टिव यूजर्स 100 मिलियन से पार पहुंच गए हैं और अब यह अमेरिका के बाद कंपनी की दूसरी सबसे बड़ी मार्केट है. कंपनी के नए डेटा के मुताबिक, भारत के लोग कोडिंग, डेटा एनालिसिस, लर्निंग और टास्क-फोक्स्ड कामों के लिए बाकी दुनिया की तुलना में ChatGPT का ज्यादा यूज कर रहे हैं. भारत में लोग एडवांस्ड एआई टूल्स को बाकी देशों के मुकाबले तेजी से अपना रहे हैं.
भारत में किन कामों के लिए ज्यादा यूज होता है ChatGPT?
OpenAI Signals के मुताबिक, भारत ChatGPT के लिए सबसे ज्यादा टेक्नीकली एंगैज्ड मार्केट बनकर उभर रहा है और यहां प्लस और प्रो यूजर्स बाकी दुनिया की तुलना में 4 गुना डेटा एनालिसिस टूल्स का यूज कर रहे हैं. इसी तरह यहां कोडिंग टास्क के लिए कोडेक्ट का यूज भी तीन गुना अधिक है. भारत में लोग दूसरे देशों की तुलना में कोडिंग से रिलेटिड तीन गुना और एजुकेशन और लर्निंग से रिलेटिड दो गुना अधिक सवाल पूछते हैं. कोडिंग की बात करें तो तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे बड़े टेक्नोलॉजी हब से सबसे ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं.
काम की बात होती है ज्यादा

'थप्पड़' मारते ही कैसे काम करने लगता है टीवी का रिमोट? ज्यादातर लोगों को नहीं है असली वजह की जानकारी
TV Remote Hack: ऐसा क्यों होता है कि टीवी के रिमोट को 'थप्पड़' मारने पर वह काम करने लगता है? कम ही लोगों को इसका कारण पता है.












