
कॉलेज, गर्लफ्रेंड और थप्पड़... निखिल चौहान हत्याकांड में हर एंगल से जांच कर रही है पुलिस
AajTak
Nikhil Chauhan Murder: निखिल दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज का छात्र था. वो मॉडलिंग के साथ ही म्यूजिक वीडियो भी बनाता था. आसान लफ्जों में कहें तो वो एक उभरता हुआ कलाकार था. जो आसमान की बुलंदियों को छूना चाहता था. लेकिन ये हो ना सका.
Nikhil Chauhan Murder Case: दिल्ली के निखिल चौहान हत्याकांड की मिस्ट्री पुलिस सुलझाने में लगी है. दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं, लेकिन बाकी की तलाश अभी जारी है. निखिल दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कॉलेज का छात्र था. वो मॉडलिंग करने के साथ ही म्यूजिक वीडियो भी बनाता था. आसान लफ्जों में कहें तो वो एक उभरता हुआ कलाकार था. जो आसमान की बुलंदियों को छूना चाहता था. लेकिन ये हो ना सका. चंद कातिलों ने उसे सरेआम कत्ल कर दिया. इस वारदात को अंजाम देने वाले कोई और नहीं बल्कि निखिल के साथ दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कुछ छात्र ही हैं. ये कत्ल सरेआम कुछ ऐसे अंजाम दिया गया कि देखनेवालों के रोंगटे खड़े हो गए. आखिर क्या है इस कत्ल की पूरी कहानी? आइए बताते हैं आपको.
कॉलेज के कुछ लड़कों से हुआ था झगड़ा दिल्ली यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले निखिल के इरादे बड़े थे. सच्चाई तो ये है कि म्यूजिक वीडियो से शुरुआत कर वो बॉलीवुड में अपना नाम रौशन करना चाहता था. लेकिन होनी को शायद कुछ और ही मंजूर था. रविवार की दोपहर को उसी के कॉलेज के कुछ लड़कों ने एक झगड़े के बाद उसे चाकुओं से गोद कर मार डाला और इसी के साथ ना सिर्फ निखिल के बल्कि उसके परिवार और दोस्तों के सारे सपने चकनाचूर हो गए.
भारी पड़ी लड़ाई उसका पूरा नाम निखिल चौहान था. वो दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में मौजूद आर्यभट्ट कॉलेज के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बीए आनर्स की पढाई कर रहा था. वो पॉलिटिकल साइंस फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था. लेकिन कॉलेज में ही कुछ दूसरे स्टूडेंट्स के साथ हुई लड़ाई उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गई.
निखिल से बदला लेने चाहते थे आरोपी असल में पिछले दिनों कॉलेज में हुए एक झगड़े में कुछ लड़कों ने कथित तौर पर निखिल की गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मार दिया था. जिसके बाद निखिल ने उन लड़कों की धुनाई कर दी थी. लेकिन इस पिटाई से खार खाये बैठे वो लड़के निखिल से बदला लेना चाहते थे.
18 जून 2023 - कॉलेज के बाहर हुआ था हमला इसी साजिश के तहत आरोपी लड़कों ने रविवार को घात लगा कर ठीक कॉलेज के गेट के बाहर निखिल पर हमला कर दिया. एक आरोपी छात्र ने अपने चार साथियों के साथ कॉलेज के बाहर निखिल को घेर लिया और उस पर ताबड़तोड चाकुओं की बरसात कर दी. जिससे निखिल की हालत बिगड़ गई और जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, उसकी जान जा चुकी थी.
राहुल समेत दो गिरफ्तार चश्मदीदों की मानें तो हमलावर लड़के स्कूटी पर सवार हो कर वहां पहुंचे थे. पुलिस सूत्रों की मानें तो इस वारदात की कुछ तस्वीरें कॉलेज के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई हैं. पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश के बाद इस मामले में राहुल और हारुन नाम के दो लड़कों को पकड़ा है, जबकि कुछ की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



