
कैसे पेंटागन विस्फोट की एक फेक AI तस्वीर ने दुनिया को हिलाकर रख दिया
AajTak
पेंटागन में विस्फोट की तस्वीर को सोमवार को खूब शेयर किया गया, जिसमें ब्लूटिक वाले अकाउंट भी शामिल थे. लेकिन इस तस्वीर के एआई जेनरेटेड होने के बाद पेंटागन ने आगे आकर इसके फेक होने की पुष्टि की. पेंटागन के प्रवक्ता ने बताया कि यह एक झूठी रिपोर्ट थी और पेंटागन पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ.
अमेरिका के पेंटागन में विस्फोट की एक तस्वीर से सोमवार को हड़कंप मच गया था. यह तस्वीर सोमवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई. लेकिन हकीकत यह थी कि इस तस्वीर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से तैयार किया गया था. लेकिन जब तक यह सच्चाई सामने आ पाती, तब तक शेयर मार्किट में भूचाल आ गया.
इस तस्वीर को कई वेरिफाइड अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसमें ब्लूटिक वाले अकाउंट भी शामिल हैं. लेकिन इस तस्वीर के एआई जेनरेटेड होने के बाद पेंटागन ने आगे आकर इसके फेक होने की पुष्टि की. पेंटागन के प्रवक्ता ने बताया कि यह एक झूठी रिपोर्ट थी और पेंटागन पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ.
कहीं बम की अफवाह, तो कहीं आवाज बदलकर किडनैपिंग
चाइना में एक इंसान ने चैट जीपीटी की मदद से ट्रेन ब्लास्ट की फेक न्यूज फैलाई थी, जिससे हड़कंप मच गया था. इस फेक न्यूज की वजह से लोग रेलवे स्टेशन की तरफ भागने लगे थे. पुलिस को स्थिति नियंत्रण करने के लिए न्यूज में सफाई देनी पड़ी थी कि यह फेक न्यूज थी. वहीं, दूसरी घटना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से आवाज बदलकर, लड़की की आवाज निकालकर एक किडनैपिंग को अंजाम दिया गया था. हालांकि, बाद में पुलिस ने अपराधी को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान अपराधी ने बताया कि एआई की मदद से उसने पूरी घटना को अंजाम दिया गया.
बहुत तेजी से बदल रहा है AI
मगर, AI बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, हर रोज उसमें कुछ न कुछ नया होता जा रहा है. इससे बचने का सिर्फ एक ही तरीका है कि लोगों को इसके बारे में जानकारी रखनी चाहिए. साइबर क्राइम एजेंसीज को भी पता करना चाहिए कि किस एआई के इस्तेमाल में क्या कमियां हैं. कुछ न कुछ कमी हर चीज में होती है, उसी लूप होल का पता करके वे क्राइम को होने से रोक सकते हैं या होने के बाद उससे सुराग हासिल कर सकते हैं.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.

ईरान और अमेरिका-इजरायल की जंग का आज 19वां दिन है. लेकिन ये जंग अब थमने का नाम नहीं ले रही है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है. इस बीच ईरान ने दुबई पर फिर हमला किया है. इस हमले का वीडियो भी सामने आया है. हमले के बाद दुबई के कई इलाकों में धमाकों की आवाज सुनाई दी. दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर तबाह किया.

ईरान और अमेरिका की जंग का आज 19वीं दिन है. इस बीच इजरायल के हमले में ईरान के सिक्योरिटी चीफ लीडर अली लारिजानी की मौत के बाद अब ईरान ने इजरायल और अमेरिकी बेसों पर हमले तेज कर दिए हैं. ईरान ने मिसाइल हमलों का वीडियो भी जारी किया है. IRGC ने कहा कि हमले में मल्टी-वॉरहेड बैलिस्टिक मिसाइलों समेत कई और घातक मिसाइलें शामिल हैं.

अमेरिका ने होर्मुज के समुद्री रास्ते को खुलवाने के लिए ईरान के मिसाइल ठिकानों पर 5,000 पाउंड के बंकर बस्टर बमों से हमला किया है. अमेरिकी राष्पति ट्रंप इस बात से नाराज हैं कि उनके साथी देश (नाटो) इस लड़ाई में साथ नहीं दे रहे हैं. इस हमले का मकसद तेल की सप्लाई को बहाल करना और ईरानी मिसाइलों के खतरे को खत्म करना है.

ईरान के साथ बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका और उसके नाटो सहयोगियों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जहां आक्रामक रुख अपनाया है, वहीं कई सहयोगी देश सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाकर कूटनीतिक समाधान पर जोर दे रहे हैं. ब्रिटेन के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिसे लेकर ट्रंप भड़क गए हैं.








