
कैसे कम होगा दिल्ली-NCR का पॉल्यूशन, पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया मोदी सरकार का प्लान
AajTak
Agenda Aaj Tak 2022: एजेंडा आजतक के महामंच पर दूसरे दिन के कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली-एनसीआर का पॉल्यूशन कम करने के उपाय बताए. साथ ही कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए जो आवश्यक कदम उठाने चाहिए, वह हम ग्रैप सिस्टम के जरिए उठा रहे हैं. इस बार हरियाणा में पराली जलाने में 40 फीसदी की कमी आई है.
Agenda Aaj Tak 2022: एजेंडा आजतक के महामंच पर दूसरे दिन के कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली-NCR के पॉल्यूशन पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही ये भी बताया कि प्रदूषण कम करने के लिए मोदी सरकार का क्या प्लान है. भूपेंद्र यादव ने बताया कि एयर पॉल्यूशन के 5 से 6 बड़े कारण थे. इसमें इंडस्ट्री पॉल्यूशन, व्हीकल पॉल्यूशन, डस्ट पॉल्यूशन, वेस्ट पॉल्यूशन, एग्रीकल्चर वेस्ट के जलने का पॉल्यूशन हैं.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि व्हीकल पॉल्यूशन कम करने के लिए BS-4 से BS-6 का सिस्टम चेंज किया. ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के जरिए ट्रैफिक डायवर्ट किया. इससे डीजल वाले ट्रक दिल्ली से दूर किए. दिल्ली में इंडस्ट्री को पीएनजी की सप्लाई करवाई. अब हम इसी सिस्टम को पूरे NCR में लागू करने जा रहे हैं. इस बार हरियाणा में पराली के जलने में 40 फीसदी की कमी आई है. पानीपत में एथेनॉल का प्लांट लगाया, बायोफ्यूल के लिए पराली का इस्तेमाल किया गया. इसके अलावा हमने दिल्ली में ग्रैप सिस्टम डवलप किया. जब भी एक्यूआई का लेवल 350 से ऊपर गया तो हमने इस सिस्टम को लागू किया. उन्होंने कहा कि पिछले 5 से 6 साल की तुलना करें तो इस बार हमने पॉल्यूशन कंट्रोल किया है.
सत्र के दौरान भूपेंद्र यादव ने कहा कि एक ओऱ हरियाणा में जहां इस बार पराली जलाने में 40 फीसदी की कमी आई है. तो वहीं पंजाब के 2 जिलों में पिछली बार से ज्यादा पराली जली. हमने पंजाब सरकार से बार-बार कहा. वहां फंड उपलब्ध कराया. मशीनें उपलब्ध कराईं वो 11 हजार मशीनें गायब हो गईं. उन्होंने कहा कि पंजाब में हमने सीएसआर से ये काम करवाया.
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा कि मैं रोजाना एक्यूआई औऱ विंड की पोजिशन चेक करता हूं. क्योंकि इसका बहुत फर्क पड़ता है. लिहाजा पॉल्यूशन कम करने के लिए जो आवश्यक कदम उठाने चाहिए, हम ग्रैप सिस्टम के जरिए उठा रहे हैं. पिछली बार की तुलना में इस बार पॉल्यूशन का औसत ठीक रहा है.
'सभी पार्टी को विश्वसनीयता बनाए रखनी चाहिए'
भारत के विपक्ष को कहां देख रहे हैं, इस सवाल के जवाब में भूपेंद्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपना दल बनाकर और विचारधारा के आधार पर ज्यादा से ज्यादा लोगों का समर्थन लेना चाहिए. साथ ही जो वादे लोगों से किए हैं, उन्हें पूरा करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी पार्टी को अपनी विश्वसनीयता बनाए रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं मिशन औऱ विचारधार का काम करता हूं. सरकार संगठन से ही बनती है. सरकार में जब अच्छे काम होते हैं तो संगठन को खुशी होती है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के तौर पर जो जिम्मेदारी मिलती है, उसे पूरी शिद्दत से करता हूं.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



