
कैसे उड़ी अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट शशिकांत की मौत की झूठी खबर, बोले- मैं जिंदा हूं
AajTak
शशिकांत पेडवाल ने आज तक डॉट इन से बातचीत में भी बताया कि वे जीवित हैं. उन्होंने कहा- मैं वो नहीं हूं. मुझे काफी लोगों के फोन आ रहे कि आप चले गए हैं. दुनिया में नहीं हैं. इसीलिए मैंने वीडियो बनाकर डाला. मैंने सबको बताया कि मैं जिंदा हूं. शशिकांत पेडवाल ने कहा कि कच्छ वाले कनुभाई ठक्कर को नहीं जानते. हां उनके बारे में उन्होंने सुना जरूर था.
सोशल माडिया के दौर में कई बार सेलेब्स को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा है. अब डेथ रूमर्स को ही ले लीजिए, जहां किसी और की डेथ होती है और संवेदनाएं किसी और को मिलने लगती हैं. ऐसा वाक्या हाल फिलहाल में एक दफा फिर हुआ है. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के एक डुप्लीकेट (कनुभाई ठक्कर) के निधन पर उनके दूसरे डुप्लीकेट (शशिकांत पेडवाल) के मरने की अफवाहें उड़ने लगीं. मामले को तूल पकड़ता देख शशिकांत पेडवाल ने सोशल मीडिया पर अपने जिंदा होने की खबर दी.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












