
कैसा है Salman Khan का Panvel Farmhouse, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच काफी Popular
AajTak
पनवेल फार्म हाउस सलमान खान के दिल के काफी करीब है. तभी तो अकसर वो अपने फार्म हाउस में वक्त गुजारते दिख जाते हैं. लॉकडाउन में भी सलमान खान ने इसी फार्महाउस पर काफी वक्त गुजारा और उनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती नजर आई. सलमान भाई का पनवेल फार्म हाउस मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूरी पर नवी मुंबई में स्थित है. इस फार्म हाउस पर भाईजान की शानदार पार्टियां होती हैं, फुर्सत के पलों में सितारों की महफिल सजती है, सोशल इवेंट्स होते हैं. देखें वीडियो.

मुंबई में आयोजित इवेंट 'द ऑनर्स' में जब करीना कपूर खान ने कदम रखा, तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ठहर गईं. रेड कार्पेट पर बेबो का अंदाज हमेशा की तरह जुदा और बेहद ग्लैमरस था. इस खास मौके के लिए करीना ने एक बेहद दिलकश लाल रंग का गाउन चुना, जो न केवल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था, बल्कि इसका एक खास ऐतिहासिक कनेक्शन भी था.












