
'कैश क्वीन' अर्पिता मुखर्जी की कंपनियों की खंगाली जा रही कुंडली, खुल सकते हैं कई राज
AajTak
ईडी ने अब तक अर्पिता के चार फ्लैट पर छापे मारे हैं. ईडी को 23 जुलाई को अर्पिता के एक फ्लैट से 21 करोड़ कैश, 60 लाख की विदेशी करेंसी और ज्वेलरी और कुछ जरूरी दस्तावेज मिले थे. इसके बाद ईडी ने बुधवार को अर्पिता के एक और फ्लैट पर छापे मारे थे. इस फ्लैट से करीब 28 करोड़ कैश, 5 करोड़ का गोल्ड बरामद हुआ था.
पश्चिम बंगाल में ममता सरकार के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी की मुसीबतें और बढ़ सकती हैं. दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ईडी की रडार पर अर्पिता मुखर्जी की तीन और कंपनियां आ गई हैं. ईडी को आशंका है कि टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी से करीबी बढ़ने पर अर्पिता को इन कंपनियों का डायरेक्टर बनाया जा रहा है.
इससे पहले ईडी ने अब तक अर्पिता के चार फ्लैट पर छापे मारे हैं. ईडी को 23 जुलाई को अर्पिता के एक फ्लैट से 21 करोड़ कैश, 60 लाख की विदेशी करेंसी और ज्वेलरी और कुछ जरूरी दस्तावेज मिले थे. इसके बाद ईडी ने बुधवार को अर्पिता के एक और फ्लैट पर छापे मारे थे. इस फ्लैट से करीब 28 करोड़ कैश, 5 करोड़ का गोल्ड बरामद हुआ था.
ईडी के रडार पर अर्पिता की ये तीन कंपनियां
पहली कंपनी- अब ईडी की रडार पर अर्पिता की जो तीन कंपनियां हैं, उनमें में पहली कंपनी Symbiosis Merchants Private Limited है. अर्पिता को इस कंपनी का 21 मार्च 2011 को डायरेक्टर बनाया गया था. कागजों पर यह कंपनी विभिन्न प्रकार के सामानों के थोक का व्यापार करती है. इस कंपनी में अर्पिता के अलावा 1 जुलाई 2021 को कल्याण धर भी डायरेक्टर बनाए गए थे.
दूसरी कंपनी- 9 नवंबर 2011 को अर्पिता को Sentry Engineering Private Limited का डायरेक्टर नियुक्त किया गया था. दिलचस्प बात यह है कि इस फर्म को 2001 में 1 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी के साथ शुरू किया गया था. हालांकि, 2011 में अर्पिता की नियुक्ति के बाद कल्याण धर को भी 2018 में कंपनी का निदेशक बनाया गया था. अब तक, इस फर्म में केवल दो निदेशक हैं - अर्पिता और कल्याण धर. कागज पर, यह कंपनी विशेष मशीनरी का निर्माण करती है.
तीसरी कंपनी- Arpita Echhay Entertainment Private Limited कंपनी से अर्पिता 2014 में जुड़ी थीं. इस कंपनी में भी अर्पिता के अलावा कल्याण धर डायरेक्टर हैं. खास बात ये है कि तीनों कंपनियों में अर्पिता के अलावा कल्याण धर डायरेक्टर हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.




