
कैमरा, क्राइम और साजिश... जानें, साल 2024 की दिल दहला देने वाली जुर्म की बड़ी घटनाएं
AajTak
हर कोई अपने-अपने हिसाब और अपने-अपने हिस्से के मुताबिक साल 2024 को याद करेगा. लिहाज़ा, 'आज तक' का भी फर्ज़ है कि वो अपनी नगाहों से 24 को देखे. निगाहें यानी कैमरा. तो चलिए 2024 की उन घटनाओं को याद करते हैं, जिन्होंने सबको दहला कर रख दिया.
नज़र और निगाहें. कहने को दोनों में कोई फर्क़ नहीं लेकिन हकीकत में ज़मीन आसमान का फ़र्क है. नज़र वही देखती और दिखाती है जो आपकी आंखें दिखातीं हैं. लेकिन निगाहें वो कैमरा हैं, जो देखती भी है और सदा के लिए रिकार्ड भी कर लेती है. साल 2024. हर गुज़रते साल की तरह इस साल को भी हर कोई अपने-अपने हिसाब से याद करेगा. हर साल की तरह ये साल भी हरेक के हिस्से में कुछ ना कुछ छोड़ गया. खुशी-ग़म, अच्छी-बुरी, भूल जाने वाली, कभी ना भुला पाने वाली सारी यादें अब बस 24 की यादें बन कर ही रह जाएंगी.
मगर इनमें से कई यादों को याद करने के लिए आपको अपनी आंखें बंद करनी पड़ेंगी तो कई यादें ऐसी होंगी जो आपकी निगाहों से ही आपको याद दिलाती रहेंगी. हर कोई अपने-अपने हिसाब और अपने-अपने हिस्से के मुताबिक 24 को याद करेगा. लिहाज़ा, 'आज तक' का भी फर्ज़ है कि वो अपनी नगाहों से 24 को देखे. निगाहें यानी कैमरा. तो चलिए साल 2024 की उन घटनाओं को याद करते हैं, जिन्होंने सबको दहला कर रख दिया.
2 जनवरी 2024 - टोक्यो का हानेडा एयरपोर्ट साल 2024 ने अभी दस्तक ही दी थी कि जापान में टोक्यो के हानेडा एयरपोर्ट की रनवे पर ऐसा मंजर देखने को मिला, जो शायद ही इससे पहले कभी किसी ने देखा हो. 379 मुसाफिरों से भरा हुआ जापान एयरलाइंस का एक प्लेन आग के गोले में तब्दील होकर रनवे पर दौड़ रहा था. उस आग के गोले को देख कर कोई सोच भी नहीं सकता था कि इसमें सवार एक भी मुसाफिर बच पाएगा. लेकिन करिश्मा देखिए सभी 379 मुसाफिरों की जान बच गई. क्योंकि वो सभी जलते हुए प्लेन से नीचे कुद गए थे. ये हादसा रनवे पर एक दूसरे विमान के टकराने की वजह से हुआ था. वो दूसरा विमान कोस्ट गार्ड का था, जिसमें सवार 6 क्रू मेंबर्स में से पांच की मौत हो गई थी.
19 जनवरी 2024 - गोवा साउथ गोवा के काबो-डी-रामा इलाके में इस राजबाग बीच के एक आपार्टमेंट में बैठी एक लेडी समंदर की लहरों को अपने मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर रही थी. तभी उसे एक कपल चट्टानों के बीच इस जगह जाता हुआ दिखाई देता है. लेकिन कुछ देर बाद उसका कैमरा दिखाता है कि कपल में से एक पुरुष तो वापस लौट रहा है, लेकिन महिला साथ नहीं है. अब वो कैमरे का पूरा फोकस उसी तरफ कर देती है. कुछ देर बाद फिर वहां पर हलचल होती है. वही शख्स थोड़ी देर बाद आराम से टहलते हुए उसी जगह वापस जाता दिखाई देता है. वहां कुछ देखने के बाद वो एक बार फिर लौट जाता है. कैमरा अब भी ऑन था. अब अचानक कैमरे में वही शख्स जो अपनी महिला साथी को छोड़ कर पहले अकेला लौटा, फिर वापस उसी जगह गया, फिर लौट आया. अब तीसरी बार उसी तरफ जा रहा था. लेकिन इस बार वो बाकायदा दौड़ रहा था. बदहवास और घबराया हुआ था. दरअसल, गौरव नाम के उस शख्स ने अपनी ही पत्नी दीक्षा को उसी बीच पर समंदर में डुबो-डुबो कर मार डाला था. वो तो गलती से एक कैमरे ने सब रिकार्ड कर लिया और कातिल पकड़ा गया.
8 फरवरी 2024 - दहिसर की आईसी कॉलोनी, मुंबई इस वक्त मुंबई के दहिसर इलाके के एक दफ्तर से फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग चल रही है. अभी फ्रेम में दो लोग नजर आ रहे थे. एक इसी इलाके के पूर्व पार्षद अभिषेक घोसालकर और दूसरा इसी इलाके से राजनीति में कदम रखने जा रहा मॉरिस नोरहोन्हा उर्फ मॉरिस भाई. लगभग 39 मिनट की लाइव स्ट्रीमिंग हो चुकी थी. अब मॉरिस उठता है और कैमरे से बाहर निकल जाता है. हालांकि अब वो कैमरे में दिखाई नहीं दे रहा है, क्योंकि अब वो ठीक कैमरे के पीछे जा कर खड़ा हो चुका है. अब कैमरे पर अकेले अभिषेक थे. सोफे से उठ कर अभिषेक इससे पहले कि कैमरे से बाहर निकलते, अचानक एक फायर की आवाज आती है और अभिषेक अपना पेट पकड़ लेते हैं. तभी दूसरा फायर होता है, फिर तीसरा, फिर चौथा, फिर पांचवां. जाहिर है गोली लाइव चल रही थी. अब कैमरे को हिलना ही था. लिहाज़ा, इसी के साथ कैमरा बंद हो जाता है. कैमरे पर लाइव अभिषेक का कत्ल हो चुका था.
14 अप्रैल 2024 - गैलेक्सी अपार्टमेंट, मुंबई उस रोज बाइक पर विक्की गुप्ता और सागर पाल सवार थे. बाइक पर आगे बैठा था विक्की गुप्ता और पीछे सागर पाल. सागर पाल के हाथ में पिस्टल थी. और वो उसी पिस्टल से गैलेक्सी अपार्टमेंट का निशाना लेकर कुल पांच गोलियां चलाता है. तीन जमीन पर गिरती है. एक गैलेक्सी की दीवार पर और एक गैलेक्सी के बालकॉनी के पर्दे को चीरती हुई सलमान खान के ड्राइंग रूम की दीवार पर. यूं तो लॉरेंस बिश्नोई लंबे वक्त से सलमान खान को धमकाता रहा है. मगर ये पहली दफा था जब उसके गुर्गों की गोलियां सलमान के घर के अंदर तक पहुंच गई थीं.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.







